ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
SHARE

रायपुर। मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के अभिसरण से उद्यानिकी कार्य भी किए जाएंगे। राज्य मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर मनरेगा अभिसरण के लिए दिशा-निर्देशों के अनुरूप उद्यानिकी कार्यों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि मनरेगा के अंतर्गत उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के साथ अभिसरण के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार के दोनों मंत्रालयों के सचिवों द्वारा संयुक्त गाइडलाइन जारी कर उद्यानिकी के कार्यों को अभिसरण से कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

उद्यानिकी को बढ़ावा देने अच्छे पौधों की उपलब्धता, तकनीकी विशेषज्ञता तथा प्रशिक्षण सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह संयुक्त गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) का अभिसरण किया जाएगा।

राज्य मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयकों को मनरेगा के दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों का अनुपालन करते हुए सयुंक्त गाइडलाइन के अनुसार उद्यानिकी के कार्यों को अभिसरण के माध्यम से लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिसरण के तहत उद्यानिकी वृक्षारोपण को चुनने के लिए एसआरएलएम द्वारा ग्राम पंचायतों में संयुक्त जागरूकता बैठक आयोजित करवाते हुए उन्हें मनरेगा, एमआईडीएच एवं एनआरएलएम के तहत दिए जाने वाले लाभों की जानकारियों से ग्राम पंचायतों को अवगत कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने अभिसरण इनपुट के अन्य प्रावधानों की भी जानकारी ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा अभिसरण से सामुदायिक जमीनों पर एवं लाभार्थियों की आजीविका समृद्धि के लिए उनकी निजी भूमि पर योजनांतर्गत अनुमेय कार्य लिए जाएंगे। परिसंपत्तियों के सृजन तथा योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एन.आर.एल.एम. के अंतर्गत स्वसहायता समूहों की महिलाओं को लेकर गठित क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को बतौर परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी (पीआईए) बनाया जा सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक बाइक डीलरशिप दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, बिहार के युवक ने बातों में ऐसे फंसाया, सारी जमा पूंजी लूटा बैठा युवक
बड़ी खबर: बिजापुर नक्सली मुठभेड़ पर गृहमंत्री ताम्रश्वज साहू का बड़ा बयान… हमारे पांच जवान शहीद… बड़ी संख्या में हुआ नक्सलियों का खात्मा
साइबर फ्रॉड के खिलाफ़ सुपेला पुलिस की शानदार मुहिम, व्हाट्स एप के ज़रिए लोगों को कर रही जागरूक
हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का हक : पी.दयानंद
Good News : इन्द्रावती टायगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या, ट्रैप कैमरे में कैद हुआ एक और बाघ… बढ़कर संख्या हुई इतनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार, हमें रहना होगा पॉजिटिव: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत धर्मांतरण पर भागवत की खरी-खरी, कहा- हमारा देश अनेक जातियों की विशेषता से सुंदर बना है
Next Article शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?