ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उदयपुर में हिंदू संगठनों ने निकाला मौन जुलूस, युवकों ने किया पथराव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उदयपुर में हिंदू संगठनों ने निकाला मौन जुलूस, युवकों ने किया पथराव

By @dmin
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

उदयपुर (एजेंसी)। उदयपुर हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को सर्व समाज की ओर से मौन जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। टाऊन हॉल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट से लौटते समय दिल्लीगेट चौराहे पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। उदयपुर में मौन जुलूस निकाला गया। इस दौरान कुछ इलाकों में छुटपुट वारदातों की खबरें भी आ रही हैं। एक ढाबे को जला दिया गया। एक धर्मस्थल को भी नुकसान पहुंचा है। पथराव हुआ है।

हिंदू और अन्य संगठनों ने जयपुर, उदयपुर, पाली, कोटा, जालोर, जैसलमेर सहित कई जिलों में बंद का एलान किया है। वहीं गुजरात रोडवेज की सभी बसें अगले आदेशों तक राजस्थान में नहीं आएगी। गुजरात ने डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर से राजस्थान में आने वाली गुजरात रोडवेज की बसों को गुजरात के आखिरी बस स्टैंड शामलाजी में रोक दिया है। गुजरात रोडवेज प्रबंधन ने सभी सरकारी बसों को वापस बुलाने का निर्णय किया है।

#WATCH | A large number of people protest against the Udaipur murder incident in Rajasthan's Udaipur#KanhaiyaLal, a tailor was beheaded by two men on June 28 for allegedly posting content in support of suspended BJP leader Nupur Sharma pic.twitter.com/IMkFhqDjRY

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 30, 2022

बंद के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने दिखाई एकजुटता
हिंदू संगठनों के बंद का आह्वान को व्यापरी संगठन ने समर्थन दिया है। जिसके बाद जयपुर के बाजार बंद हैं। इस बंद को मुस्लिम समुदाय का भी समर्थन मिला है। जयपुर की चार दीवारी स्थित रामगंज बाजर, त्रिपोलिया, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, पुरोहित जी का कटला समेत जयपुर के सभी बाजर बंद हैं।

इंजीनियरिंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा
उदयपुर सापेटिया गांव में एक इंजीनियरिंग फैक्ट्री थी। उसमें एसआईटी ने छापा मारा है। वहां से धारदार हथियार बरामद किए हैं। कन्हैयालाल की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार इसी फैक्ट्री में बनाए गए थे। इसी तरह के और भी हथियार हैं, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है। इसी फैक्ट्री में दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद वीडियो बनाया था। एसआईटी ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। वहां से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।

सीएम गहलोत पीडि़त परिवार से करेंगे मुलाकात
उदयपुर हत्याकांड की जांच अब एनआईए कर रही है। गुरुवार को भी एनआईए और एसआईटी आरोपियों से पूछताछ करेगी। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, डीजीपी एमएल लाठर उदयपुर आएंगे और कन्हैयालाल के परिवार से मुलाकात करेंगे।

सीएम अशोक गहलोत ने मृतक कन्हैयालाल के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का एलान किया है। इसके साथ ही कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है। सीएम गुरुवार को उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था को लेकर दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे। एनआईए पूछताछ कर गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को गिरफ्तार कर सकती है। इसके 24 घंटे बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

तीसरे दिन और सख्ती
गुरुवार को तीसरे दिन भी उदयपुर में कफ्र्यू रहेगा। कन्हैया लाल की हत्या के बाद उदयपुर प्रशासन ने एहितयातन शहरभर में कफ्र्यू लगाया था। प्रदेशभर में इंटरनेट भी बंद है। हत्या के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को कफ्र्यू में और सख्ती बरती जा सकती है।

इस भ्रष्ट सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा: SDM से ग्रामीणों ने की बर्खास्त करने की मांग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ
दुर्ग के सरकारी राशन के गोदाम से चोर ले गए 96 क्विंटल चावल और 75 किलो चीनी, CCTV फुटेज में दिखा ट्रक
निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 40 से ज्यादा मजदूर फंसे! बचाव कार्य जारी
महापौर देवेन्द्र यादव की पहल: शहर के विकास के लिए स्वीकृत कराए 59.71 करोड़ रुपए, जाने इस राशि से क्या क्या होंगे कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जब मुख्यमंत्री ने जमीन पर बने बिलियर्ड के बोर्ड पर चलाया स्टिक…
Next Article जयंती के समूह ने वर्मी कम्पोस्ट बेचकर खरीदा सेंट्रीग प्लेट…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?