ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्तराखंड में 20 सालों में मिले 11 मुख्यमंत्री, सिर्फ 1 ष्टरू ने पूरा किया 5 साल का कार्यकाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

उत्तराखंड में 20 सालों में मिले 11 मुख्यमंत्री, सिर्फ 1 ष्टरू ने पूरा किया 5 साल का कार्यकाल

By @dmin
Published: July 3, 2021
Share
उत्तराखंड में 20 सालों में मिले 11 मुख्यमंत्री, सिर्फ 1 ष्टरू ने पूरा किया 5 साल का कार्यकाल
उत्तराखंड में 20 सालों में मिले 11 मुख्यमंत्री, सिर्फ 1 ष्टरू ने पूरा किया 5 साल का कार्यकाल
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के 20 साल के सफर में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। भाजपा ने सात मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। हालांकि, भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। चौंकाने वाली बात है कि सभी मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ कांग्रेस के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे। ऐसे में वोटरों के सामने भी दुविधा रहती है कि उनके द्वारा चुने गए नेता को सदन में भेजने का क्या फायदा जब बार-बार प्रदेश का मुखिया बदला जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कहते हैं कि प्रदेश का मुखिया बदलने से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा और भाजपा पुन: 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

दस मार्च को जिस ‘सरप्राइज पैकेज’ के साथ तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार की कमान संभाली थी, वो जादू महज चार महीने में ही हवा हो गया। अब जब तीरथ सिंह रावत विदा हो रहे हैं तो उनके नाम उत्तराखंड में सबसे कम दिन सीएम रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। यही नहीं वो ऐसे मुख्यमंत्री के तौर पर भी याद किए जाएंगे, जो एक भी दिन सदन का सामना नहीं कर पाया। राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी कुछ इसी तरह बिना संसद का सामना किए ही विदा हो गए थे। लेकिन, तीरथ महज 114 दिनों में ही उनका विकट गिर गया।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने बताया था कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विधानसभा में निर्वाचित नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के छह महीने के अंदर ही उन्हें सदन की सदस्यता हरहाल में लेनी होगी। नवप्रभात के अुनसार, लोक प्रतिनिधित्?व अधिनियम,151ए के तहत सरकार के एक साल के कम कार्यकाल की स्थिति में उपचुनाव नहीं किया जा सकता है। ऐसे में तीरथ सिंह रावत का नौ सितंबर के बाद मुख्यमंत्री पद पर बने रहना मुश्किल होगा।

उत्तराखंड में विधायकों के निधन के बाद दो विधानसभा सीटें रिक्त चल रही हैं, जबकि भाजपा सरकार का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म हो रहा है। नवप्रभात की मानें, भाजपा हाईकमान को एक बार फिर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर, सल्ट उपचुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सीएम तीरथ सिंह रावत के चुनावी पत्ते का इंतजार बढ़ गया है। तीरथ को नौ सितंबर तक विधानसभा की सदस्यता लेनी है। इस लिहाज से उन्हें इसी महीने अपने लिए चुनावी क्षेत्र का भी चयन करना होगा।

कोश्यारी का रिकॉर्ड टूटा: उत्तराखंड के बीस साल के सफर में वर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत सहित अब तक दस सरकारें बन चुकी हैं। इसमें अब तक सबसे कम 122 दिन सीएम रहने का रिकॉड वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नाम दर्ज था। कोश्यारी 30 अक्तूबर 2001 से एक मार्च 2002 तक मुख्यमंत्री रहे। हालांकि उनके कार्यकाल के अंतिम दो महीनों के दौरान प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू रही। इस कारण व्याहारिक तौर पर उन्हे काम करने के लिए करीब सवा दो महीने का समय ही मिल पाया। लेकिन अब वर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीरथ बीती दस मार्च को सीएम बने थे और अब दो जुलाई को उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया है। इस कारण उनकी सत्ता महज 114 दिन ही टिक पाई। जो अब तक का सबसे कम कार्यकाल है।

यूपी: इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस… हादसे में चार यात्रियों की मौत, 25 घायल
वन होम वन ट्री के तहत कल रोपित किए जाएंगे पौधे, निगम मुख्य कार्यालय में भी लगेगा पौधा वितरण के लिए स्टॉल
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्लॉक, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की र्स्पधाओं का शेड्यूल बदला
विधायक देवेंद्र की पहल: सेक्टर 9 में बन रहा भव्य गार्डन…. 35 लाख की लागत से बनाया जाएगा वार्ड का पहला सबसे खूबसूरत गार्डन
स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Safety at the first place for Safai Mitras…. During cleaning, safety equipment was made mandatory सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा पहले पायदान पर…. सफाई के दौरान मलासुर के हमले से बचने सुरक्षा उपकरण को किया अनिवार्य…. प्रशिक्षण के बाद निगम कर्मी कर रहे प्रचार
Next Article Preparations intensified to deal with the third wave: Exercise to give permanent तीसरी लहर से निपटने तैयारियां तेज: चिकित्सा अधोसंरचना को स्थायी मजबूती देने कवायद… वैटीलेटर, आईसीयू, ऑक्सीजन बैड, ऑक्सीजन प्लांट, सिलेंडर, कॉनसेंट्रेटर्स की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?