ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईडी की रेड के बाद सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा बोले- तानाशाह है मोदी, यह रेड नहीं ईडी की डकैती है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

ईडी की रेड के बाद सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा बोले- तानाशाह है मोदी, यह रेड नहीं ईडी की डकैती है

By Mohan Rao
Published: August 24, 2023
Share
विनोद वर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी के छापे चर्चा में है। बुधवार को मुख्यमंत्री के सलाकार विनोद वर्मा व ओएसडी मनीष बंछोर सहित अन्य के ठिकानों नी ईडी ने रेड की। रेड़ के बाद गुरुवार को मीडिया के सामने विनोद वर्मा ने मोदी सरकार व ईडी पर जमकर बरसे। इस दौरान विनोद वर्मा ने ईडी की रेड को ईडी की डकैती कहा। उन्होंने ईडी की छापेमारी का आधार एक मैगजीन में छपी मनोहर कहानी को बताया साथ ही उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के मामले में गिरफ्तार आरोपी चंद्र भूषण वर्मा से अपने संबंधों को नकारा है।

विनोद वर्मा ने कहा कि ईडी केन्द्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और सीएम भूपेश के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने जा रही है इसलिए केन्द्र सरकार ने ईडी को पीछे लगा दिया है। पीएम मोदी एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। जो भी सीएम बघेल के लिए काम कर रहा है उसके घर ईडी पहुंच जाती है। विनोद वर्मा ने बताया कि उन्होंने घर में मिले एक-एक गोल्ड की बिल दिखाई केवल पत्नी को मिले एक गोल्ड के गिफ्ट को छोड़कर। फिर भी सारा सोना जब्त कर ले गए। बेटे की शादी में मिली नगदी भी ले गए। ईडी ने रेड के नाम पर केवल डकैती की है।

विनोद वर्मा ने कहा कि वे 1987 से पत्रकार रहे हैं और पिछले कुछ सालों से राजनीति में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी 65 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने की बात कर रही है जबकि एक अठन्नी की भी लॉन्ड्रिंग नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि एएसआई चंद्रभूषण वर्मा से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

बन गया वर्ल्ड रिकार्ड: एक दिन में 11 लाख नए मरीज, भर्ती होने वालों की संख्या भी सर्वाधिक
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट गौठान होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानितए तीन उत्कृष्ट गौठानों को दी जाएगी 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि
छह महीने में चुना जाएगा नया अध्यक्ष, फिलहाल सोनिया के पास ही रहेगी कमान
संडे मार्केट पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिर बड़ी कार्रवाई, 44 जगह से हटाया अवैध कब्जा
बीजापुर में तीन नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, जिलेटिन की छड़ और टिफिन बम बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 312 # 24 August 2023
Next Article स्टेट लेवल शूटिंग चैंपियनशिप में दुर्ग पुलिस के जवान ने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज, एसपी सहित अन्य अफसरों ने दी बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?