ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईडी की बड़ी कार्रवाई: राजधानी सहित इन जिलों में कारोबारियों के यहां छापा, दुर्ग में सीए के ठिकाने पर पहुंची टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

ईडी की बड़ी कार्रवाई: राजधानी सहित इन जिलों में कारोबारियों के यहां छापा, दुर्ग में सीए के ठिकाने पर पहुंची टीम

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी
कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड के अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह से शुरू हुई है। बताया गया है कि की ईडी की टीम ने रायपुर में कुछ ज्वेलर्स और कपड़ा व्यापारी के यहां रेड मारी है। इसके अलावा दुर्ग में भी ज्वेलर्स और एक सीए के घर में दबिश दी है। जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम शुक्रवार सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापे के लिए गई थी। इन टीमों में दिल्ली के अफसर शामिल हैं। अब तक आई जानकारी के अनुसार रायपुर में टीम ने पगारिया ज्वेलर्स के यहां छापा मारा है। इसके अलावा राजधानी में कुछ अन्य जगहों पर भी टीम के रेड करने की खबर है।

वहीं दुर्ग में भी टीम ने नवकार ज्वेलर्स, सीए कोठारी ब्रदर्स के यहां छापा मारा है। राजनांदगांव के जसराज बैद ज्वेलर्स, नाकोड़ा टेक्सटाइल में भी छापे की कार्रवाई चल रही है। कुछ और जिलों में भी टीम के जाने की खबर है। इसके 2 दिन पहले आयकर विभाग की टीमों ने छत्तीसगढ़ में दबिश दी थी। उनके निशाने पर स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी समूह थे। आयकर विभाग की टीमें रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक घरों-प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर जांच की थी।

बताया गया था कि आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों में पहुंची थी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से फोन ले लिए। वहीं किसी को बाहर जाने अथवा बाहर से भीतर जाने से मना कर दिया गया। टीम में शामिल अफसर वहां दस्तावेजों आदि की तलाश की थी। हालांकि इस कार्रवाई में क्या निकलकर सामने आया ये अब तक पता नहीं चल सका है।

Breaking News : रायपुर से नागपुर व झारसुगुड़ा तक मिलेगी कवच की सुरक्षा, जल्द शुरू होगा काम
सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने ढूंढ निकाला अंडरग्राउंड बंकर, नक्सलियों ने छिपने के लिए बना रखा था ठिकाना
जीएम नीनु इटियेरा पहुंची रायपुर : अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशनों का किया निरीक्षण
shreekanchanpath 173 # 07 April 2024
आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान से पांच राज्यों की आठ चुनिंदा महिला पत्रकार हुई सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय बाजार और रोजगार को बढ़ावा देना – मुख्यमंत्री बघेल
Next Article बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक करने गांव-गांव निकले 28 रथ… महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?