ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ई रिक्शा व तिपहियों से डोर-टू-डोर प्रतिदिन 150 टन कचरा का उठाव… एसएलआरएम सेंटर से हो रहा कचरे का सफाया… महापौर नीरज पाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नागरिकों से शहर साफ रखने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ई रिक्शा व तिपहियों से डोर-टू-डोर प्रतिदिन 150 टन कचरा का उठाव… एसएलआरएम सेंटर से हो रहा कचरे का सफाया… महापौर नीरज पाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नागरिकों से शहर साफ रखने की अपील

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
SHARE

भिलाई । ई रिक्शा व अन्य वाहनों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से शहर स्वच्छ व सुंदरता की ओर बढ़ रहा है। साथ ही प्रत्येक मोहल्लों से कचरों को एसएलआरएम सेंटरों में ले जाकर निष्पादन किया जा रहा है। इससे निगम की आय बढ़ाने में ये सहायक भी बने हुए हैं। निगम प्रशासन इन दिनों वार्डों में साफ-सफाई को लेकर ज्यादा सतर्क है। महापौर नीरज पाल ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर निगम के स्वास्थ्य विभाग को मुस्तैद रहने कहा है। उनके निर्देश के बाद आयुक्त प्रकाश सर्वें ने नियमित रूप से डोर-टू-डोर कलेक्शन कराने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं। आए दिन आयुक्त स्वयं सुबह-सुबह वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं। जोन के सफाई निरीक्षकों की देखरेख में घरों से निकले कचरों का घर-घर जाकर उठाव कर रहे हैं।

सफाई कर्मी ई रिक्शा व तिपहिया आदि वाहनों से कचरा कलेक्शन कर रहे हैं। उसके बाद एसएलआरएम सेंटरों तक परिवहन किया जा रहा है। इन सेंटरों में गीला व सूखा कचरों को अलग किया जा रहा है। एसएलआरएम जोन 1 के रैशने आवास नेहरू नगर, नेहरू नगर पूर्व व कृष्णा नगर, जोन 2 में एसीसी जामुल के पास बोगदा पुलिया, जोन 3 में केम्प 2 बैकुंठधाम व जोन 4 के आईटीआई ग्राउंड में प्रतिदिन लगभग 150 टन कचरा पहुंच रहा है। इन प्रत्येक एसएलआरएम सेंटर में 15-17 ई-रिक्शा, 25-26 तिपहिया वाहनों, 4-5 ऑटो, 1-1 ट्रेक्टर से कचरा का संग्रहण हो रहा है। इस प्रकार प्रत्येक एसएलआरएम सेंटर में प्रतिदिन लगभग 25-25 टन कचरा का संग्रहण किया रहा है। प्रत्येक एसएलआरएम में 14-15 टन गीला और शेष सूखा कचरा का कलेक्शन किया जा रहा है। यहां प्लास्टिक को पृथक कर बंडल बनाया जा रहा है। उसके बाद इन प्लास्टिक के बंडलों को सीमेंट बनाने वाली कंपनियों को भेजा जा रहा है।

वहीं शेष कचरों से खाद बनाया जा रहा है। एसएलआरएम सेंटरों में बनाए गए खाद को विक्रय किया जा रहा है। प्रत्येक एसएलआरएम के खाद का विक्रय कर प्रतिमाह डेढ़ लाख तक आय लाभार्जित की जा रही है। महापौर नीरज पाल ने ई रिक्शा से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर वार्डों को साफ-सुथरा रखवाने सफाई निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जोन के वार्डवासियों से अपील की है कि अपने घरों से निकलने वाले गीला व सूखा कचरों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाले वाहन में ही डाले और सूखा व गीला कचरा अलग अलग देवे। कचरों को आसपास व चौक-चौराहों पर न बिखेरे। शहर को स्वच्छ व सुंदर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
संलग्न फोटो

Breaking News : कस्टम मिलिंग में लापरवाही, दो राईस मिलर्स की 4.65 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी राजसात
नदी तट रोपण: हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित नदी तट होगा आकर्षण का केन्द…. 28 नदियों के तट पर हो रहा 11 लाख पौधों का रोपण
फिर कर सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक, बढ़ती आतंकी हत्याओं पर अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क को चेताया
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया…
श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक… अवैध होर्डिंग्स को निकालने दो दिन की मोहलत
Next Article छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ… कलेक्टर राजनांदगांव ने की नायब तहसीलदार की पदस्थापना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?