ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस रंग में दिखेंगे नए राशन कार्ड और इनकी होगी फोटो, नवीनीकरण पर सरकार खर्च कर रही 10 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

इस रंग में दिखेंगे नए राशन कार्ड और इनकी होगी फोटो, नवीनीकरण पर सरकार खर्च कर रही 10 करोड़ रुपये

By Om Prakash Verma Published January 30, 2024
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही योजनाओं के नाम बदलने से लेकर अफसरों के तबादलों की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब इसी क्रम में प्रदेश में राशन कार्ड बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा सरकार अब भगवा रंग में राशन कार्ड को रंगने जा रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर को हटाकर अब सीएम विष्णुदेव साय और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की फोटो लगाई जा रही है।

पिछली कांग्रेस सरकार में भी मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री की तस्वीर प्रिंट की गई थी। करीब 77 लाख राशन कार्ड बदलने में भूपेश सरकार ने 2019 में 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार फिर राशन कार्ड का रंग और फोटो बदलने में इतनी ही रकम खर्च की जाएगी। पिछली सरकार ने एक राशन कार्ड प्रिंट करने पर 11 रुपये खर्च किए थे। पूर्व में की गई प्रिंटिंग के अनुसार 76 लाख 62 हजार 211 राशन कार्ड छापने में इस बार 8.42 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च होंगे। राशन कार्डों की छपाई सरकारी प्रेस संवाद से होती है, तो यह खर्च आधा होने की संभावना है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि भाजपा केवल अपने प्रचार के लिए फिर से जनता को लाइन में खड़े करने की तैयारी कर रही है। हजारों-लाखों रुपये इसमें राज्य कोष का खर्च किया जाएगा। राशन कार्ड जब पुराने हो जाएं या फट जाएं तब बदले भी जाएं तो ठीक है। अभी तो दो साल पहले ही राशन कार्ड बने हैं। सभी के पास नए राशन कार्ड हैं। सिर्फ और सिर्फ अपनी फोटो लगाने के लिए इसे निरस्त कर रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में कार्ड का रंग और फोटो बदलने के बाद अगले महीने से नए राशन कार्ड बांटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक माह के भीतर 19 फरवरी तक 77 लाख राशन कार्ड बांटने का टारगेट तय किया गया है। लेकिन इतने कम वक्त में लाखों कार्ड कैसे छपेंगे, इसे लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अभी केवाईसी करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 1.50 लाख से ज्यादा लोगों ने नए कार्ड के लिए आवेदन भी कर दिया है। ज्यादातर लोग राशन दुकान संचालकों से क्यूआर कोड से कार्ड का नवीनीकरण करवा रहे हैं। सरकार का कहना है कि नवीनीकरण के बाद नया कार्ड राशन दुकानों से ही लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।

अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित तथा निशक्तजन श्रेणी के जारी राशन कार्ड के लिए नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निशुल्क होगी। सामान्य श्रेणी के राशन कार्ड धारकों के लिए एप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर पिछले साल ही सभी राशन कार्ड सदस्यों का केवाईसी की थी। अब फिर इस साल राशन कार्डों का नवीनीकरण होने से दुकानों में जाकर आवेदन करना होगा। यानी राशन कार्ड के सत्यापन के लिए लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। राशन कार्ड बदले जाने के मामले में कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma January 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डंपर की ठोकर से स्कूटी सवार महिला की मौत, सहेली के साथ जा रही थी घर… जांच में जुटी पुलिस
Next Article CG Tourism: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती निहारने पहुंच रहे विदेशी पर्यटक CG Tourism: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती निहारने पहुंच रहे विदेशी पर्यटक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?