ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस जिले के 19 समिति अंर्तगत हाट बाजार में होगी कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

इस जिले के 19 समिति अंर्तगत हाट बाजार में होगी कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी…

By Sonu Sahu
Published: December 9, 2022
Share
SHARE

कवर्धा। राज्य में कोदो, कुटकी और रागी की खेती को लेकर किसानों का रूझान बहुत तेजी से बढ़ा है। कबीरधाम जिले के किसान अब कोदो, कुटकी और रागी बड़ी मात्रा में उत्पादन कर समर्थन मूल्य में विक्रय कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पहल से समर्थन मूल्य में कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी से किसानों को लाभ हो रहा है।

Contents
  • उपार्जन, क्रय प्रक्रिया
  • 19 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत 39 हाट बाजार में मिलेट् का होगा विक्रय
  • किसानों के लिए समाधान केन्द्र

इस वर्ष जिले के किसान कोदो, कुटकी व रागी फसल का विक्रय 15 दिसम्बर 2022 से 15 फरवरी 2023 तक कर सकते है। कबीरधाम जिले में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत हाट बाजारों में कोदो, कुटकी एवं रागी का क्रय किया जाएगा। जिसमें कृषक, संग्राहक को संबंधित प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति का सदस्य होना अनिवार्य हैं। कृषक, संग्राहक फसल पंजीयन गिरदावरी, बी 1 खसरा पर्ची साथ लाकर कोदो, कुटकी व रागी फसल का विक्रय 15 दिसम्बर 2022 से 15 फरवरी 2023 तक कर सकते है।

उपार्जन, क्रय प्रक्रिया

कोदो, कुटकी एवं रागी का क्रय प्रक्रिया अन्य वनोपज की तरह ही होगा। ग्राम स्तर, हॉट बाजार स्तर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी का क्रय किसानों से किया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा प्रति किसान प्रति एकड़ 3.50 क्विंटल कोदो, रागी एवं कुटकी प्रति एकड़ 02 क्विंटल के मान से क्रय किया जाएगा। क्रय उपरांत ग्राम स्तर, हॉट बाजार स्तरीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उक्त वनोपज की गुणवत्ता जाँच एवं प्राथमिक साफ-सफाई का कार्य करके वन धन विकास केन्द्र भेजा जाएगा। क्रय किए गए मिलेट्स की जानकारी किसानवार संग्राहक कार्ड में समूह द्वारा एंट्री की जाएगी। कृषक, संग्राहक फसल पंजीयन गिरदावरी, बी 1 खसरा पर्ची साथ लाकर कोदो, कुटकी व रागी फसल का विक्रय 15 दिसम्बर 2022 से 15 फरवरी 2023 तक कर सकते है।

19 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत 39 हाट बाजार में मिलेट् का होगा विक्रय

प्राथमिक समिति चिल्फी अंतर्गत हाट बाजार चिल्फी में मां गायत्री, चिल्फी द्वारा हाट बाजार झलमला में मां गायत्री, जामुनपानी और हाट बाजार समनापुर में मां अम्बे, बरबसपुर समुह द्वारा लघु धान्य क्रय किया जाएगा। इसी प्रकार प्राथमिक समिति रेंगाखार समिति अंतर्गत रेंगाखार हाट बाजार में नई किरण, रेंगाखार, प्राथमिक समिति खारा हाट बाजार खारा में जय अम्बे, खारा, हाट बाजार उसरवाही में मां सरस्वती, उसरवाही, प्राथमिक समिति खडिय़ा अंतर्गत हाट बाजार बोक्करखार में जय बूढादेव, बोक्करखार, हाट बाजार खडिय़ा में प्रगति महिला, खडिया, प्राथमिक समिति सिंघारी अंतर्गत हाट बाजार बैजलपुर में ममता महिला सिंघारी, प्राथमिक समिति बोड़ला अंतर्गत हाट बाजार बोड़ला में सांई महिला, बोडला, हाट बाजार बैरख अंतर्गत महालक्ष्मी, बैरख, प्राथमिक समिति तरेगांव अंतर्गत हाट बाजार तरेगांव में एकता महिला, तरेगाव, हाट बाजार दलदली में जय बडादेव, दलदली, हाट बाजार बांकी में मां दुर्गा, बांकी, हाट बाजार लरबक्की में आरती महिला, कोहापानी, प्राथमिक समिति पंडरिया अंतर्गत पंडरिया हाट बाजार में जय मां शीतला, केशलीगोडान, कुई हाट बाजार में सरस्वती महिला, कुई, प्राथमिक समिति कोदवा अंतर्गत भैंसाडबरा हाट बाजार में महिला जन विकास, भैंसाडबरा, कोदवा हाट बाजार में मॉ कल्याणी, रवनगुड़ा प्राथमिक समिति छोटूपारा अंतर्गत स.लोहारा हाट बाजार में जय माँ कर्मा, पिपरटोला, धानीखुंटा हाट बाजार में शिवजय बम्लेश्वरी, धानीखुंटा, मिनमिनिया हाट बाजार मे राधे समूह, मिनमिनिया, प्राथमिक समिति खैरबना अंतर्गत झंडी हाट बाजार में सखी महिला, केसदा, प्राथमिक समिति सहसपुर अंतर्गत ओडिय़ा हाट बाजार में मां बम्लेश्वरी, पंडरीपानी हाट बाजार में लक्ष्मी, पण्ड्रीपानी, प्राथमिक समिति राजानवागांव अंतर्गत दियाबार हाट बाजार में जय जय छत्तीसगढ़, दियाबार, प्राथमिक समिति लालपुर अंर्तगत रौचन हाट बाजार में मां विंधवासिनी, ढोंगईटोला, प्राथमिक समिति कोयलारझोरी अंतर्गत कोयलारझोरी हाट बाजार में मॉ बम्लेश्वरी, छितपुरीखुर्द, जरहनवागांव हाट बाजार में जय सुतिया पाट, बामी, खोलवा हाट बाजार में जय मॉ सरस्वती, खोलवा, कोयलारी हाट बाजार में जय सुतिया पाट, कोयलारी, प्राथमिक समिति जुनवानी अंतर्गत जुनवानी हाट बाजार में जय मॉ दुर्गा, केजेदाह, तेलीटोला हाट बाजार में जय मॉ दुर्गा, तेलीटोला, रानीगुड़ा हाट बाजार में जय बूढ़ादेव, रानीगुड़ा, प्राथमिक समिति मोतिमपुर अंतर्गत मोतिमपुर हाट बाजार में जय बजरंग, मोतिमपुर, प्राथमिक समिति कामठी अंतर्गत कामठी हाट बाजार में गणेश महिला, कामठी, जामुनपानी हाट बाजार में वृक्षारोपण समूह, जामुनपानी, प्राथमिक समिति कुकदुर अंतर्गत नेउर हाट बाजार में महुआ महिला, नेउर और पोलमी हाट बाजार में जय लक्ष्मी, पोलमी द्वारा लघु धान्य क्रय किया जाएगा।

किसानों के लिए समाधान केन्द्र

जिले के कृषक को किसी भी प्रकार के परेशानी होने पर निकटस्थ उप वनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्राधिकारी से संपर्क कर सकते है। कृषक वनमण्डलाधिकारी कवर्धा वनमण्डल कवर्धा के दूरभाष नंबर 7587013300, उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन कवर्धा के दूरभाष नंबर 7587013304, उप वनमण्डलाधिकारी, सहसपुर लोहारा के दूरभाष नंबर 7587013301, उप वनमण्डलाधिकारी, पण्डरिया के दूरभाष नंबर 7587013302, परिक्षेत्राधिकारी, कवर्धा के दूरभाष नंबर 7587013305, परिक्षेत्राधिकारी, तरेगांव के दूरभाष नंबर 7587013306, परिक्षेत्राधिकारी, सहसपुर लोहारा के दूरभाष नंबर 7587013309, परिक्षेत्राधिकारी, खारा के दूरभाष नंबर 7587013311, परिक्षेत्राधिकारी, रेंगाखार के दूरभाष नंबर 7587013312, परिक्षेत्राधिकारी, पण्डरिया पूर्व के दूरभाष नंबर 7587013318, परिक्षेत्राधिकारी, पण्डरिया पश्चिम के दूरभाष नंबर 7587013317 में संपर्क कर सकते है।

गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाका, एक साथ 18 गैस सिलेंडर फटे, लगी भीषण आग
टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? ये है इसकी वजह, लक्षण और इलाज…
हमारे सब्र का बांध टूटा तो…, तालिबान का उदाहरण देकर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी
कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
प्राइवेट हास्पिटल में चस्पा की गई शासन द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट…. रेट लिस्ट के साथ ही पैकेज के भीतर दी जाने वाली इलाज की सुविधाओं की जानकारी भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची का किडनैप, मां बोली सफेद कार के पास खेल रही थी, अब दोनों है गायब राजधानी रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची का किडनैप, मां बोली सफेद कार के पास खेल रही थी, अब दोनों है गायब
Next Article स्टाइलिश कलाई वाली घड़ियां हर महिला के पास होनी चाहिए, मिलेगा बेहतरीन लुक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?