दुर्ग। स्टेशन रोड में बुनकर संघ के सामने स्थित इंडियन बैंक के कैशियर से बुधवार सुबह 15 लाख रूपए की लूट हो गई। लूट की घटना को 4 युवकों ने अंजाम दिया। कैशियर की घेराबंदी कर की गई इस लूट की घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलने के तत्काल बाद शहर की नाकेबंदी की गई, किन्तु लुटेरों का सुराग नहीं मिल पाया।
बुधवार की सुबह बैंक कैशियर से लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिये। एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच ले जाये जा रहे पैसे को चार लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। अनुसार इंडियन बैंक दुर्ग कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट हुई है। पैसे को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच स्कूटी की डिक्की में डाल कर ले जाए जा रहे थे तभी तीन से चार की संख्या में लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम दिया। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन बैंक का है। बैंक का कैशियर आज सुबह करीब 10:30 बजे करीब 15 लाख रुपए से भरा बैग स्कूटी के डिक्की में डाल कर ले जा रहा था तभी आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
मोहननगर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बैंक कैशियर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच रुपए स्कूटी की डिक्की में डालकर लेकर जा रहे थे। रास्ते में तीन से चार की संख्या में आरोपियों ने घेराबंदी कर बैग लूट लिया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि उजाला भवन के सामने स्थित इंडियन बैंक के कैशियर राहुल चौहान 15 लाख रुपए कसारडीह स्थित इंडियन ब्रांच के लिए लेकर निकले थे। सुबह 10.30 बजे के करीब पोलसाय पारा दुर्ग के पास तीन से चार की संख्या में लुटेरों के द्वारा बैंक कैशियर राहुल चौहान को घेर लिया गया। रुपयों भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।




