ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार

By @dmin
Published: November 12, 2021
Share
इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार
इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए और सबकी खुशहाली तथा उन्नति के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, विधायक रामकुमार यादव, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधिमंडल से एक-एक कर भेंट-मुलाकात की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि शासन और उद्योग जगत के आपसी तालमेल से छत्तीसगढ़ ने कोरोना-काल में भी उपलब्धियां भी अर्जित की है। इस तरह संकट के समय में भी हमारी अर्थव्यवस्था का पहिया निरंतर घूमता रहा।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे गांवों में मेहनतकश, ईमानदार, अनुशासित और शांति-प्रिय लोग है। प्रतिभा और उद्यमशीलता की छत्तीसगढ़ में कोई कमी नहीं है। सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में गौठानों का निर्माण करके और फिर उन्हें रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करके हमने गांवों की उत्पादन क्षमता को भी प्रमाणित कर दिखाया है। बीते तीन वर्षों के दौरान हम लोगों ने इन गौठानों और वन-धन केन्द्रों के रूप में छत्तीसगढ़ के उद्योग-जगत के सामने नई संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए है। इन संभावनाओं का लाभ उठाते हुए छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार को हम और भी ज्यादा ऊंचाईयों पर ले जा सकते है।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति में कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता देने का मकसद भी यही है। इस समय छत्तीसगढ़ के पास देश की सबसे अच्छी उद्योग नीति है। इसमें नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्योगपतियों को भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोर सेक्टर के उद्योगों को उनकी मांग के अनुसार प्रोत्साहन देने के लिए नई उद्योग नीति में बी-स्पोक पॉलिसी भी लागू की गई है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य की औद्योगिक नीति की सराहना की और कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में उद्योगों को संरक्षण के साथ-साथ आगे बढऩे का बेहतर वातावरण मिला है। इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक संगठनों से प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अनिल हचरानी, प्रदीप टंडन, आश्विन गर्ग, मनोज अग्रवाल, केके झा, रतनदास गुप्ता, विकास अग्रवाल, रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

एमेज़ॉन इंडिया लगातार मशीन लर्निंग का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है, मशीन लर्निंग समर स्कूल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया
स्कूल शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा- सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित
बिग ब्रेकिंग: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास… पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची… मजबूत ऑस्ट्रेलिया टीम को 1-0 से हराया
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता का प्रभाव शून्य, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग की घोषणा
श्रीकंचनपथ 344 # 26 September 2023
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises छत्तीसगढ़ की रायपुर में पहली बार शैक्षणिक कुंभ नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन….मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… जाने क्या होगा इसमें खास
Next Article गर्मियों में एक लाख 16 हजार से अधिक हेक्टेयर में ली जाएंगी कम पानी वाली अन्य लाभकारी फसलें गर्मियों में एक लाख 16 हजार से अधिक हेक्टेयर में ली जाएंगी कम पानी वाली अन्य लाभकारी फसलें… कृषि उत्पादन आयुक्त ने कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?