ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरोपों से घिरे तो आठवले की चौखट पर पहुंची वानखेड़े फैमिली, मलिक से बोले मंत्री- साजिश करना बंद कीजिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आरोपों से घिरे तो आठवले की चौखट पर पहुंची वानखेड़े फैमिली, मलिक से बोले मंत्री- साजिश करना बंद कीजिए

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
आरोपों से घिरे तो आठवले की चौखट पर पहुंची वानखेड़े फैमिली, मलिक से बोले मंत्री- साजिश करना बंद कीजिए
आरोपों से घिरे तो आठवले की चौखट पर पहुंची वानखेड़े फैमिली, मलिक से बोले मंत्री- साजिश करना बंद कीजिए
SHARE

मुंबई (एजेेंसी)। आर्यन खान ड्रग केस की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक लगातार हमलावर रहे हैं। नवाब मलिक के एक के बाद एक कई आरोपों के बाद खुद समीर वानखेड़े भी सवालों के घेरे में आ चुके हैं। इस बीच समीर वानखेड़े की फैमिली ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात की है। समीर वानखेड़े की फैमिली से मिलने के बाद रामदास आठवले ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को वानखेड़े परिवार के खिलाफ साजिश न करने को कहा है। साथ ही उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि समीर को कोई नुकसान नहीं होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े और पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात की। इस दौरान बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों को लेकर भी परिवार ने केंद्रीय मंत्री से बातचीत की है।

Mumbai: NCB Zonal Director Sameer Wankhede's father, Dnyandev Wankhede and wife, Kranti Redkar Wankhede meet Minister of State for Social Justice and Empowerment Ramdas Athawale. pic.twitter.com/K5rzToJArO

— ANI (@ANI) October 31, 2021

इसके बाद समीर की पत्नी और पिता के साथ केंद्रीय मंत्री आठवले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रामदास आठवले ने कहा, ‘आरपीआई की ओर से मैं नवाब मलिक से कहना चाहता हूं कि समीर और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश बंद करिए। अगर वह कहते हैं कि समीर मुसलमान हैं तो वह (नवाब मलिक) खुद मुसलमान होकर आरोप क्यों लगा रहे हैं? रिपब्लिकन पार्टी समीर वानखेड़े के साथ खड़ी है।Ó

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदास आठवले ने यह भरोसा जतायाय कि एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़ो को कोई नुकसान नहीं होगा। समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा कि वहीं, हम आज यहां आए, क्योंकि वह हमारे साथ खड़े हैं, जैसा कि वह हर दलित के साथ खड़े रहते हैं। क्रांति ने मुलाकात पर कहा कि उन्होंने (आठवले ) कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह (मलिक) एक दलित की सीट छीन रहे हैं। नवाब मलिक के अब तक के सभी आरोप झूठे साबित हुए हैं।

वहीं, समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने कहा कि नवाब मलिक कहते हैं कि हमने एक दलित का हक छीन लिया। हम खुद दलित हैं। कुछ कहना है तो कोर्ट जाइए। मेरे बेटे ने उनके दामाद को गिरफ्तार किया, इसलिए वह आरोप लगा रहे हैं। मेरा बेटा या मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया और आरोप झूठे हैं। बता दें कि नवाब ने आरोप लगाया था कि समीर ने फेक सर्टिफेकेट से नौकरी हासिल की है और एक दलित का हक छीना है। साथ ही मलिक ने समीर का निकाहनामा जारी कर उनके मुस्लिम होने का आरोप लगाया है।

CG News : कोरबा में गोमांस बेचे जाने पर बवाल, मां-बेटे की हुई जमकर पिटाई… पुलिस ने फ्रीजर से जब्त की मांस व हडि्डयां
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा इनकी स्थिति को मजबूत बनाना शासन का लक्ष्य…
CG Breaking : पत्नी के चरित्र पर था शक, मासूम बेटी की ले ली जान… चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी
सोपोर और बडगाम के बाद शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना
कोरोना पर नई थ्योरी: आरोप से बचने के लिए चीन ने फैलाया नया झूठ, इन तीन देशों को बताया कोविड-19 का जिम्मेदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में रघुपति राघव और वैष्णव जन का होगा नियमित गायन
Next Article ये जख्म नासूर न बन जाएं… बढ़ती अनुशासनहीनता ने कांग्रेस के माथे पर खींचीं चिंता की लकीरें ये जख्म नासूर न बन जाएं… बढ़ती अनुशासनहीनता ने कांग्रेस के माथे पर खींचीं चिंता की लकीरें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?