ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आत्मविश्वासी बनने के लिए खुद से प्यार करना है जरूरी, अपनाएं ये 5 तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

आत्मविश्वासी बनने के लिए खुद से प्यार करना है जरूरी, अपनाएं ये 5 तरीके

By Sonu Sahu
Published: December 15, 2022
Share
SHARE

बहुत लोग ऐसा सोचते हैं कि खुद से प्यार आपको स्वार्थी और अहंकारी बनाता है, लेकिन यह सच नहीं है। अपने आप से प्यार नहीं करना आपको अपनी इच्छाओं और सपनों के प्रति कम आत्मविश्वास और अयोग्य महसूस कराता है। वहीं जब आप खुद से प्यार करते हैं तो आप ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करते हैं जिससे सपनों को पूरा करने में मदद मिलती है। आइए आज आत्मविश्वासी बनने के लिए खुद से प्यार करने के पांच टिप्स जानते हैं।

Contents
  • अपने शरीर का ख्याल रखें
  • दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें
  • माफ करना सीखें और खुद से नरम स्वभाव रखें
  • खुद से सकारात्मक बातें करें
  • अपने आसपास सकारात्मक लोगों को रखें

अपने शरीर का ख्याल रखें

आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे से बहुत जुड़े होते हैं। जब तक आप स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली धूम्रपान और शराब का सेवन जैसी आदतें नहीं छोड़ेंगे, तब तक आप आत्मविश्वास महसूस नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको एक स्वस्थ आहार खाने, रोजाना एक्सरसाइज करने, योग का अभ्यास करने और पर्याप्त नींद लेने जैसे तरीके आजमाने चाहिए।

दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें

दूसरों के साथ खुद की तुलना करना एक स्वाभाविक व्यवहार है और इससे बचना आसान नहीं है। जब आप अपनी तुलना दूसरों से करते हैं तो आपको अपने खुद के विचार और सोच को महसूस करने में दिक्कत होती है। इसी वजह से आपको जब लगे कि आप अपनी तुलना दूसरों से कर रहे हैं तो खुद को वहीं रोक दें क्योंकि यह आपके आत्मविश्वास के लिए हानिकारक है।

माफ करना सीखें और खुद से नरम स्वभाव रखें

अगर आप हमेशा अपनी पुरानी गलतियों पर पछताते रहते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है। जब आपको लगता है कि आपने कोई गलती की है या किसी काम को करने में असफल हो गए हैं तो ऐसे में अपने आप से दया का व्यवहार रखें। अपनी पिछली गलतियों के लिए खुद को माफ करना सीखें। इसकी मदद से आप भावनात्मक रूप से ज्यादा नरम रह सकते हैं और चुनौतीपूर्ण भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

खुद से सकारात्मक बातें करें

हमारी अधिकांश जिंदगी इस बात पर निर्भर करती है कि हम खुद के बारे में क्या सोचते हैं। अगर आप हमेशा नकारात्मक सोचेंगे और बातें करेंगे तो आपको लगेगा कि आप ये काम नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह बहुत मुश्किल है। इसके लिए फिर आप कोशिश भी नहीं करते हैं। वहीं खुद से सकारात्मक बातें करने से आपके मन से संदेह दूर होते हैं और नई चुनौतियों का सामना करने में आपको मदद मिलती है।

अपने आसपास सकारात्मक लोगों को रखें

अगर आप अपना ज्यादातर समय सकारात्मक लोगों के साथ बिताएंगे तो यह खुद की देखभाल करने वाली सभी गतिविधियों में से सबसे अच्छी होगी। उन लोगों से दूर रहें जो आमतौर पर आपकी आलोचना करते हैं या नकारात्मक सोचते हैं। जिन लोगों के साथ आप ज्यादा समय बिताते हैं, उनके बारे में आपके विचार आपको प्रभावित करते हैं, इसलिए ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपकी परवाह करते हैं और आपके लिए अच्छा सोचते हैं।

CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छोड़ा पद, अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
कलिंगा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहे तीन छात्र डेम में डूबे, तीनों के शव बरामद…. नहाने गए थे खुटेरी जलाशय
दुर्ग में लाखों की चोरी का खुलासा : घर पर काम करने वाली महिला निकली चोरनी, 20 लाख के जेवर बरामद
महिलाओं के प्रोडक्ट को मार्केट दिलाने की पहल: महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव प्रोडक्ट की पहली खरीदी के लिए देंगे अपनी 2 माह की सैलरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इच्छाशक्ति वजन घटाने की योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा : पिया बाजपेयी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: उच्च शिक्षा की राह से हटा पहला बैरिकेड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?