ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आखिरी टी-20 से बाहर हुए ईशान किशन, सिर में लगी थी चोट, रोहित-मयंक कर सकते हैं ओपनिंग
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

आखिरी टी-20 से बाहर हुए ईशान किशन, सिर में लगी थी चोट, रोहित-मयंक कर सकते हैं ओपनिंग

By @dmin Published February 27, 2022
Share
आखिरी टी-20 से बाहर हुए ईशान किशन, सिर में लगी थी चोट, रोहित-मयंक कर सकते हैं ओपनिंग
आखिरी टी-20 से बाहर हुए ईशान किशन, सिर में लगी थी चोट, रोहित-मयंक कर सकते हैं ओपनिंग
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/धर्मशाला (एजेंसी)। भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे और आखिरी टी-20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान सिर में चोट लगी थी।बीसीसआई के मुताबिक, वह अब तक फिट नहीं हो सके हैं और उन्हें आराम दिया गया है।

चोट लगने के बाद ईशान को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। तीसरे टी-20 में मयंक अग्रवाल या वेंकटेश अय्यर में से कोई एक रोहित शर्मा का बतौर ओपनर साथ निभा सकता है।

दूसरे टी-20 मैच में चोटिल होने वाले ईशान किशन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उन्हें अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम करीब से उनकी देख-रेख करेगी। दूसरे टी-20 मैच में किशन के सिर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा की बाउंसर लगी थी।

इसके बाद किशन मैदान में बैठ गए थे। इस समय थोड़ी देर के लिए खेल रुका था। हालांकि, किशन ने बल्लेबाजी जारी रखी थी और कुछ गेंद खेलने के बाद ही आउट हो गए थे। इसके बाद किशन को अस्पताल ले जाया गया था। किशन को कांगड़ा में फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था।

ईशान किशन ने पहले टी-20 में 89 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे मैच में सिर्फ 16 रन बना पाए थे। इस पारी में उन्होंने कुल 15 गेंद खेली और दो चौके लगाए। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने अब तक लगातार 11 मुकाबले जीते हैं। आखिरी टी-20 जीतकर भारत अफगानिस्तान के लगातार सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin February 27, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दरियादिली: यूक्रेन ने लगाई गुहार, एलन मस्क ने अंतरिक्ष से भेजी मदद दरियादिली: यूक्रेन ने लगाई गुहार, एलन मस्क ने अंतरिक्ष से भेजी मदद
Next Article फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी छत्तीसगढ़ के समस्त निजी व शासकीय क्षेत्र के फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम में न्यूनतम अंक की बाध्यता खत्म, ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?