ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण

By Om Prakash Verma
Published: November 23, 2023
Share
आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण
आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के बेन स्टोक्स पिछले सीजन में अधिकांश मैचों में नहीं खेल पाए थे। नीलामी से पहले सभी टीमों को 26 नवंबर तक रिटेन और रिलीज खिलाडिय़ों के बारे में बता देना है। चेन्नई ने गुरुवार (23 नवंबर) को स्टोक्स के अगले सीजन में नहीं खेलने की पुष्टि की। वह हाल ही में वनडे में संन्यास से वापस लौटे थे। उन्होंने भारत में विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की टीम प्रतिनिधित्व भी किया था।

स्टोक्स के बाएं घुटने की सर्जरी होगी। वह जनवरी में भारत दौरे के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सर्जरी के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी वापसी मुश्किल होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बताया कि स्टोक्स आईपीएल में फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन को ध्यान में रखने नहीं खेलेंगे।

सीएसके ने कहा- स्टोक्स के फैसले का समर्थन करते हैं
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल की पिछली नीलामी में स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने दो मैच में 15 रन बनाए थे। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन आईपीएल से पहले भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज और फिर जून 2024 में टी20 विश्व कप खेलने के साथ इंग्लैंड के साथ अपने कार्यभार को प्रबंधित करने के बेन स्टोक्स के फैसले का समर्थन करता है।

स्टोक्स ने 2017 में किया था डेब्यू
स्टोक्स ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2017 में किया था। वह राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 45 आईपीएल मैचों में 24.61 की औसत से 935 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.95 का रहा। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में स्टोक्स ने 28 विकेट हासिल किए हैं।

रेल हादसा: मेंटेनेंस ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर, दुर्घटना इतनी तेज कि पलट गए इंजन, घटना के बाद 14 ट्रेनें हुई रद्द
सीएम का पीएम को खत : छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता के आधार पर नि:शुल्क कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
अब टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू…
लॉकडाउन: 10 बजे के बाद एक्शन में आई पुलिस, बेवजह घूमने वालों पर कसा सिकंजा
झूला बना फंदा : खेल-खेल में बच्ची की गर्दन फंसने से हुई मौत… जानिए साड़ी के झूले ने कैसे ली मासूम की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसपी ने ली अफसरों की बैठक, अपराध को कम करने ‘प्रिवेंटिंग पुलिसिंग’ पर दिया जोर
Next Article ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में मिली चोरी की कार, सूर्या मॉल के पास दो दिनों से थी पार्क
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?