ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईएनएक्स मीडिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आईएनएक्स मीडिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

By @dmin
Published: November 10, 2021
Share
आईएनएक्स मीडिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
आईएनएक्स मीडिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आईएनएक्स मीडिया कथित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई थी। निचली अदालत के फैसले के तहत आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम व अन्य आरोपियों को मालखाने में रखे दस्तावेजों का निरीक्षण करने की अनुमति दी गई थी।

सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि आईएनएक्स मीडिया मामले में जांच अभी जारी है और निरीक्षण के परिणामस्वरूप सबूतों से छेड़छाड़ की जा सकती है। इसलिए निचली अदालत के पांच मार्च के आदेश को रद्द किया जाए। इस मामले में चिदंबरम आरोपी हैं। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने सीबीबाई की याचिका को खारिज कर दिया है। 

उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में, सीबीआई ने कहा था कि आईएनएक्स मीडिया मामले में उच्च स्तर का भ्रष्टाचार शामिल है और अभियुक्तों को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है लेकिन समाज के सामूहिक हित को प्रभावित नहीं किया जा सकता है।

चिदंबरम की हो चुकी है गिरफ्तारी 
सीबीआई ने इस मामले में चिदंबरम को 21 अगस्त, 2019 को गिरफ्तार किया था। इसी साल प्रवर्तन निदेशालय ने भी 16 अक्तूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। चिदंबरम को 22 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में तो ईडी वाले मामले में उन्हें 16 दिसंबर को जमानत मिली थी। 

क्या है चिदंबरम पर आरोप 
सीबीआई ने इस मामले में 15 मई, 2017 को केस दर्ज किया था। आरोप है कि इस मामले में चिदंबरम के वित्त मंत्री रहने के  दौरान अनियमितता बरती गई। 2007 में आईएनएक्स मीडिया समूह को 305 करोड़ रुपये विदेशी चंदा पाने के लिए दी गई विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितता का आरोप था। 

एयरपोर्ट बड़ा हादसा टला, विमानों के पास पुशबैक वाहन में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
2024 में आएंगे बाइडन, ‘क्वाड’ की बैठक हुई तो एक बार फिर सजेगा भारत का वैश्विक मंच
प्रदेश में लगातार घट रहा संक्रमण: पिछले 24 घंटे में 16 सौ नए केस…. 3800 से ज्यादा हुए स्वस्थ्य…. 3 फीसदी के नीचे पहुंची पॉजिटिविटी दर
कोरोना से जंग: CDS बिपिन रावत सालभर तक सैलरी से हर महीने PM केयर्स में डोनेट करेंगे 50 हजार रुपये
तहसील साहू संघ शपथ ग्रहण समारोह: आने वाली पीढिय़ॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीओ ने किया मालामाल, नायका की संस्थापक फाल्गुनी बनी देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला आईपीओ ने किया मालामाल, नायका की संस्थापक फाल्गुनी बनी देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 26 # 10 november 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?