ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अव्यवस्थित ठेले, गुमटीओ को व्यवस्थित कर सुंदर बसाहट के लिए निगम बना रहा है वेंडिंग जोन, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अव्यवस्थित ठेले, गुमटीओ को व्यवस्थित कर सुंदर बसाहट के लिए निगम बना रहा है वेंडिंग जोन, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ

By Bhupendra Sahu
Published: July 12, 2023
Share
अव्यवस्थित ठेले, गुमटीओ को व्यवस्थित कर सुंदर बसाहट के लिए निगम बना रहा है वेंडिंग जोन, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
अव्यवस्थित ठेले, गुमटीओ को व्यवस्थित कर सुंदर बसाहट के लिए निगम बना रहा है वेंडिंग जोन, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
SHARE

भिलाई। भिलाई के पावर हाउस चौक के समीप में शानदार वेंडिंग जोन तैयार हो चुका है, जिसका शुभारंभ महापौर नीरज पाल ने किया इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह एवं भूपेंद्र यादव महापौर परिषद के सदस्य मन्नान गफ्फार खान विशेष रूप से मौजूद रहे। शहर में अव्यवस्थित तरीके से ठेले एवं गुमटीओ के सुंदर बसाहट के लिए वेंडिंग जोन तैयार किए जा रहे हैं, इससे ट्रैफिक की समस्या भी काफी हद तक दूर हो रही है। वेंडिंग जोन में एक समरूप गुमटीया रखी गई है, जिसकी वजह से एक आकर्षक रूप स्थल पर नजर आने लगा है। गुमटीया एक ही पैटर्न में आकर्षक रंगों में लगाई गई है, जिससे स्थल की भव्यता बढ़ गई है।

पहले इस स्थल पर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें संचालित हो रही थी, जो कि देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा था। जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल और निगमायुक्त रोहित व्यास ने पावर हाउस चौक पर वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब इस स्थल पर वेंडिंग जोन तैयार होने से एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। धूल रहित स्थल बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, रात्रि में रौशनी प्रदान करने के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिसके चलते गुमटी/दुकान संचालकों के साथ ही ग्राहकों को भी यहां से खरीदी करने में आसानी होगी। 37 गुमटीया वेंडिंग जोन में स्थापित की गई है। वेंडिंग जोन में पहले से इस स्थल पर दुकान संचालन करने वालों को प्राथमिकता दी गई है और उन्हें ही यहां पर गुमटी के माध्यम से दुकान संचालन करने कहा गया है।

अब पूर्व से यहां पर दुकानों का संचालन कर रहे संचालकों के द्वारा व्यवसाय किया जाएगा। निगम के अधिकारियों के द्वारा गुमटी/दुकान की डिजाइन संचालकों को प्रदान की गई थी तथा दुकान संचालकों के द्वारा गुमटी का निर्माण करवाया गया है इसके लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से संचालकों को लोन प्रदान किया गया है। बड़े मेट्रो सिटी की तर्ज पर वेंडिंग जोन तैयार कर इसका शुभारंभ आज हुआ है। निगम ने वेंडिंग जोन के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है और चयनित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य जोन क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन बनेगा।

स्वच्छ वातावरण एवं व्यवस्थित दुकानों के साथ वेंडिंग जोन तैयार किया रहा है। इसको लेकर भिलाई निगम तत्परता से काम कर रहा है। जिसका परिणाम है कि आज भिलाई के पावर हाउस चौक में शहर को वेंडिंग जोन मिल पाया है। शुभारंभ के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता अमित एक्का एवं सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं, बोले- प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल
बीजापुर में जवान की हत्या, कुल्हाडी से किया गया वार, नक्सली वारदात की आशंका
रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर बना प्रदेश का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
सेंट्रल टीम को दिखाया प्रेजेंटेशन… कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने टीम ने दिए सुझाव
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बाढ़ एवं अत्याधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: Registry of Lease: बीएसपी आवासों की रजिस्ट्री के लिए भागीरथ बने विधायक देवेन्द्र Big News: Registry of Lease: बीएसपी आवासों की रजिस्ट्री के लिए भागीरथ बने विधायक देवेन्द्र
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 269 # 12 July 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?