ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध शराब पकडऩे गए थानेदार की जमकर पिटाई, लाठी, डंडा, रॉड से पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपियों को पकडऩे बनानी पड़ी टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

अवैध शराब पकडऩे गए थानेदार की जमकर पिटाई, लाठी, डंडा, रॉड से पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपियों को पकडऩे बनानी पड़ी टीम

By @dmin
Published: November 7, 2022
Share
अवैध शराब पकडऩे गए थानेदार की जमकर पिटाई, लाठी, डंडा, रॉड से पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपियों को पकडऩे बनानी पड़ी टीम
अवैध शराब पकडऩे गए थानेदार की जमकर पिटाई, लाठी, डंडा, रॉड से पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपियों को पकडऩे बनानी पड़ी टीम
SHARE

जांजगीर-चांपा. अवैध शराब पकडऩे गए पुलिस टीम पर हमला करने वारे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पामगढ़ थाना प्रभारी और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे से पिटाई के चलते थाना प्रभारी और एएसआई को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीन नवंबर को पामगढ़ थाना प्रभारी ओपी कुर्रे अपनी टीम लेकर अवैध शराब और वारंट तामिली के विशेष अभियान के तहत सेमरिया के सबरिया डेरा गए थे।

पुलिस टीम पर किया हमला
सबरिया डेरा के पास पहले से 13-14 लोग अपने हाथों में लाठी-डंडा, रॉड लेकर खड़े थे। आरोपियों थाना प्रभारी ओपी कुर्रे, सउनि शिव चन्द्रा और उपस्थित पुलिस के अन्य स्टाफ के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी और एएसआई घायल हो गए। पुलिस टीम पर हमला करके सभी आरोपी फरार हो गए थे। रविवार को पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को सेमरिया के केसला डेम के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी के नेतृत्व में किया गया टीम का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निकोलस खलखो, उप पुलिस अधीक्षक लीलाशंकर कश्यप भी शामिल थे।आरोपी चन्दन गोड़, जितेंद्र गोड़, सूरज गोंड़ एवं सुंदर सबरिया फरार थे। उन्हें गांव के ही केशला डेम किनारे सड़क के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक विवेक पांडेय, लखेश केंवट, उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, बलवीर सिंह, आरक्षक राजा रात्रे, वीरेंद्र टंडन, अनुज खरे, अर्जुन यादव एवं महेंद्र राज का योगदान रहा।

नारी शक्ति का सशक्त बजट, महिला सशक्तिकरण कोष में 1.5 लाख करोड़ का प्रावधान-रत्नावली कौशल
बड़ी खबर: विधानसभा चुनाव से पहले CG में कांग्रेस बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा, मरकाम की जगह कौन, कवायद शुरू
बदहाली दूर करने टैक्स पर वसूली पर टिका निगम, स्लम क्षेत्र में शिविर लगाकर करेंगे वसूली
CG Breaking : छात्राओं से मासिक धर्म व अश्लील बातें करते हैं यहां के शिक्षक, परिजनों के हंगामें के बाद तीन शिक्षक गिरफ्तार
आवास और बुनियादी ढांचे विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किया हुडको से समझौता, एमओयू पर हस्ताक्षर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की किरण अग्रवाल बनी इंडियन शतरंज टीम की नई कोच, कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा छत्तीसगढ़ की किरण अग्रवाल बनी इंडियन शतरंज टीम की नई कोच, कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
Next Article अपनों के सहयोग के लिए बढ़े सैकड़ों हाथ, कमजोर वर्ग की सहायता के लिए समर्पित की राशि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?