ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध प्लाटिंग के विभागीय निराकरण में लेटलतीफी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अवैध प्लाटिंग के विभागीय निराकरण में लेटलतीफी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

By Om Prakash Verma
Published: June 28, 2023
Share
अवैध प्लाटिंग के विभागीय निराकरण में लेटलतीफी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
अवैध प्लाटिंग के विभागीय निराकरण में लेटलतीफी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
SHARE

अवैध प्लाटिंग पर अपने सूचना तंत्र का उपयोग कर करें तत्काल कार्यवाही
निकाय क्षेत्र अंतर्गत अन्य एजेंसियों द्वारा बनी सड़कों की मॉनिटरिंग कर उनकी मरम्मत सुनिश्चित करें
जिले को हरा भरा करने कलेक्टर ने बनाई कार्ययोजना
पहले चरण में हरियर भिलाई के तहत भिलाई निगम लगाएगा 10 हजार पौधे

दुर्ग। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज राजस्व एवं नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व रिसाली नगर निगम आयुक्त आशीष देवांगन के साथ एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर मीणा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटंाकन, डायवर्सन की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा।

कलेक्टर मीणा ने अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के संबंध में निजी सोर्स से जानकारी प्राप्त होती है। समय पर जानकारी प्राप्त नही होने के कारण कार्यवाही नही हो पाती है। उन्होंने कहा कि पटवारियों के हड़ताल पर होने के कारण राजस्व से संबंधित प्रकरण लंबित हो गए हैं, जिसको दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक लगाकर सीमांकन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने को कहा।

रोड मरम्मत का कार्य पूर्ण करें
कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों की जानकारी ली। नगर पालिक निगम आयुक्त ने बताया कि दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 543 आवास प्रगतिरत है। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल प्रदाय की स्थिति एवं नल कनेक्शन की जानकारी ली। नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत रोड मरम्मत की जानकारी लेेते हुए कहा कि निकाय आयुक्त अपने क्षेत्रों में स्वयं जाकर निरीक्षण करें और रोड मरम्मत का कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में छोटे बड़े गड्डों में पानी भरा रहता है, पानी भरे होने के कारण आमजनता दुर्घटना के शिकार होते जा रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि निकाय क्षेत्र अंतर्गत अन्य एजेंसियों द्वारा बनी सड़कों की मॉनिटरिंग कर उनकी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।

वृक्षारोपण का कार्य जुलाई माह तक पूर्ण करें
नगरीय निकाय में वृक्षारोपण हेतु ट्री गार्ड एवं पौधे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि शहर को ग्रीन सीटी बनाने के लिए सभी मुख्य मार्ग, शासकीय बिल्ंिडग, मार्केट, कॉलोनियों एवं घर-घर में सभी खाली जगहों में पौधे लगाए और लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने जगह के हिसाब से कनेर, बोगनविलिया के छोटे, फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाते हुए वृक्षारोपण के कार्य को जुलाई माह तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने एनएच के माध्यम से सड़क किनारे पौधा रोपण करने के पश्चात ट्री गार्ड लगाया जाए, ताकि मवेशी पौधों को नुकसान न पहुंचा सकें। उन्होंने दुकानों और घरों के आस-पास वृक्षारोपण करने को कहा। साथ ही उन्होंने नागरिकों को वृक्ष संरक्षण हेतु जागरूक करने तथा उनकी भागीदारी बढ़ाने को कहा। इस कड़ी में भिलाई निगम द्वारा हरियर भिलाई अभियान के तहत 2 जुलाई को 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।

सभी जोन में वेंडिंग जोन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें
वेंडिंग जोन की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी वेंडिंग जोन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं आम जनता के लिए सुविधायुक्त बनाया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। साथ ही इसे सुंंदर बनाने के लिए वेंडिंग जोन के आसपास छोटे-छोटे पौधे लगाया जाए और इस तरह उनका रंग-रोगन किया जाए की आम जनता उसकी ओर आकर्षित हो सके। उन्होंने रिसाली वेंडिंग जोन की तारीफ करते हुए अन्य जोन को भी आकर्षित रूप से विकसित करने को कहा। साथ ही उन्होंने मोर मकान मोर आस, मोर मकान मोर चिन्हारी एवं अमृत मिशन योजना की जानकारी ली।

वर्षा में आए डूबान क्षेत्र की ली जानकारी
कलेक्टर ने वर्षा में आए डूबान क्षेत्र की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि डूबान वाले क्षेत्रों में स्वयं जाकर निरीक्षण करते हुए डूबान क्षेत्र की सूची तैयार करने को कहा। बरसात के मौसम को देखते हुए डूबान क्षेत्र में जल निकासी हेतु पर्याप्त उपकरण एवं मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि अधिक जल भराव व डूबान वाले क्षेत्रों से वर्षा के दौरान जल निकासी कर क्षेत्रवासियों को राहत दी जा सके।

जीर्णर्शीण भवन की हो मरम्मत
कलेक्टर ने बरसात के मौसम में जीर्णर्शीण भवन एवं दीवाले जो बहुत पुरानी हो गई है जो गिरने की स्थिति में है ऐसे भवनों को प्राथमिकता देते हुए उनकी मरम्मत या भवन की स्थिति को देखते हुए उसे तोडऩे को कहा, जिससे जनहानि न हो।

सी-मार्ट जल्द से जल्द प्रारंभ करें
कलेक्टर ने सी-मार्ट की जानकारी लेते हुए सभी नगरीय निकायों में सी-मार्ट को जल्द से जल्द प्रारंभ करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। सी-मार्ट प्रारंभ होने के पश्चात कितना डिमांड आया है और कितना सेल हुआ की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सी-मार्ट में उत्पादित उत्पाद को अधिक से अधिक क्रय विक्रय करने को कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों एवं छात्रावासों में उपयोग होने वाले सामग्रियों को सी-मार्ट से ही खरीदी करने को कहा।

रीपा केन्द्र में हो वाईफाई एवं वृक्षारोपण
बैठक में उन्होंने सभी रीपा केन्द्रों में वाईफाई एवं वृक्षारोपण करने को कहा। साथ ही रीपा में उत्पादित सामग्री की मार्केटिंग करने को कहा, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का सफल क्रियान्वयन होने के साथ ही ग्रामीण युवाओं, उद्यमियों एवं स्व सहायता समूहों की महिलाओं की आय सुनिश्चित हो सके। सभी रीपा केन्द्रों में शत-प्रतिशत गतिविधियां प्रारंभ करने और उत्पादित सामग्री की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग कर विक्रय करने को कहा। साथ ही उन्होंने रीपा में उत्पादकों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरेलू उपयोगी सामान सी-मार्ट के द्वारा उत्पादों की बिक्री किए जाने की बात कही।

निर्वाचन की समीक्षा
कलेक्टर ने अधिकारियों से निर्वाचन कार्यो के संबंध में चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा। जिले में थर्ड जेंडर एवं अन्य मतदाताओं को निर्वाचन नामावली में शीघ्र जोडऩे को कहा। मतदाताओं का सत्यापन से संबंधित एवं मतदान केन्द्र में रेम्प, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु मतदाताओं का सत्यापन करने को कहा।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा- अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख वकील व समाज सुधारक
स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर जीएसटी विभाग की रेड, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा
हिमाचल के लाहौल में टूटा पहाड़: चंद्र भाग नदी का बहाव रुका… एक दर्जन गांवों पर मंडरा रहा खतरा
तेजी से खाली होने लगे धान खरीदी केन्द, 100 लाख 25 हजार मेट्रिक टन धान का हो चुका उठाव
रामायण के ‘सुमंत’ चंद्रशेखर का निधन, बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में किया था काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर कीमोथेरेपी वार्ड की शुरूआत… नि:शुल्क मिलेगी सुविधा
Next Article दिल्ली में कांग्रेस की बैठक : विधानसभा चुनाव पर चर्चा, पार्टी अध्यक्ष खड़गे बोले- लोगों के जीवन में लाते रहेंगे बदलाव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?