ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अलीगढ़ शराब कांड: अब जवां में फूटा जहरीला बम, नौ भट्ठा श्रमिकों की मौत, अब तक 99 की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अलीगढ़ शराब कांड: अब जवां में फूटा जहरीला बम, नौ भट्ठा श्रमिकों की मौत, अब तक 99 की गई जान

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
जहरीली शराब से पानीपत में सात की मौत, सोनीपत में 24 की जान गई
जहरीली शराब से पानीपत में सात की मौत, सोनीपत में 24 की जान गई
SHARE

अलीगढ़ (एजेंसी)। अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब ने सातवें दिन गुरुवार को फिर कहर बरपाया है। जवां क्षेत्र में गंग नहर की पटरी पर किसी शराब तस्कर द्वारा फेंकी गई जहरीली शराब पीने से एक ईंट-भट्ठा के नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन की हालत नाजुक बनी हुई है। सातवें दिन कुल 10 मौतें हुईं। 9 मौतें जवां क्षेत्र में भट्ठा श्रमिकों की हुई हैं जबकि पिसावा के एक व्यक्ति की मौत नोएडा में हुई। मौतों का कुल आंकड़ा 99 तक जा पहुंचा है। सभी का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मध्य रात्रि हुए घटनाक्रम की खबर पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची टीमों ने इन सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। 

वहीं, अब तक शराब से 99 मौतों के बाद डीएम ने कहा कि जिले में अब कहीं इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो एसडीएम-सीओ जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह घटनाक्रम जवां क्षेत्र के रोहेरा भट्ठा पर रहकर ईंट पथाई का काम कर रहे बिहार के श्रमिकों के साथ हुआ। बताया गया कि शराब बुधवार रात नौ बजे पी गई थी। 11 बजे से लोग बीमार पडऩे लगे। हायतौबा के बीच एक बजे पुलिस को खबर मिली तो थाना पुलिस, एसडीएम व एंबुलेंस आदि मौके पर पहुंचीं। तड़के एसएसपी कलानिधि नैथानी भी घटना स्थल पर पहुंचे और तथ्यों को जानने के बाद मुकदमे के आधार पर शराब फेंकने वाले शराब तस्कर को चिह्नित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इधर, इस घटनाक्रम के मुख्य आरोपियों में शामिल मुनीष शर्मा व शिवकुमार पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मुनीष से पूछताछ का मुख्य फोकस फरार 50 हजारी इनामी उसके भाई ऋषि के विषय में इनपुट जुटाना है।

पिसावा के एक ग्रामीण की नोएडा में मौत
पिसावा क्षेत्र के गांव शादीपुर के 45 वर्षीय ग्रामीण रवेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र बलवीर सिंह की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। उसका पांच दिन से जेवर के कैलाश हास्पिटल में इलाज चल रहा था। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जिसका यहां लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपने पीछे पत्नी व दो जवान बेटे छोड़ गया है।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जिले में जहरीली शराब को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद तहसील टीमों के जरिये लगातार लोगों को पुरानी, रखी हुई शराब न पीने को लेकर जागरूक कराया जा रहा है। इसके बावजूद इस तरह की घटना हुई है। अब अगर पुनरावृत्ति हुई तो एसडीएम-सीओ को जिम्मेदार माना जाएगा। वे अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित कर लें कि अब ठेकों पर नई शराब आने तक पुरानी शराब न बिकने पाए।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि मध्य रात्रि जवां क्षेत्र के ईंट भट्टे पर शराब पीने से लोगों के बीमार होने की खबर मिली थी। उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। उनमें से कुछ लोगों की मौत की खबर मिली है। अब तक की जांच में और एक बीमार के बयान से साफ हुआ है कि यह शराब उन्हें नहर किनारे लावारिस अवस्था में मिली थी। इससे साफ है कि पुलिस कार्रवाई के भय से किसी ने शराब यहां फेंकी, जिसे चिह्नित कराया जा रहा है।

केंद्र ने 19 दिन में ही फैसला बदला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म, एटीएफ-डीजल पर कर में कटौती
चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे मस्ती… पुलिस की गिरफ्त में आए नशेड़ी
कोरबा निगम में क्रास वोटिंग : भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को मिली हार, बागी बना सभापति
2 करोड़ 94 लाख 55 हजार के विकास कार्यों का महापौर देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन…. कहा खुर्सीपार में जनता की डिमांड पर हो रहे सभी कार्य
मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द
Next Article Revealed the robbery from the car rider in Charoda चरोदा में कार सवार से हुई लूट का खुलासा… पुलिस की तत्परता से गिरफ्त में चार लुटेरे… लूटी गई कार सहित 10 लाख का सामान बरामद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?