ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत सरोवरों के किनारे लगेंगे पीपल और बरगद के वृक्ष, जलस्तर बढ़ाने और सिंचाई के लिए बनेगा जरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अमृत सरोवरों के किनारे लगेंगे पीपल और बरगद के वृक्ष, जलस्तर बढ़ाने और सिंचाई के लिए बनेगा जरिया

By Om Prakash Verma
Published: March 15, 2023
Share
अमृत सरोवरों के किनारे लगेंगे पीपल और बरगद के वृक्ष, जलस्तर बढ़ाने और सिंचाई के लिए बनेगा जरिया
अमृत सरोवरों के किनारे लगेंगे पीपल और बरगद के वृक्ष, जलस्तर बढ़ाने और सिंचाई के लिए बनेगा जरिया
SHARE

बारिश की अमृत बूंदों के संचय के लिए बन रहे अमृत सरोवर, आज मनाया गया नदी तट संरक्षण महा अभियान
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा हुए शामिल, रंगपंचमी के अवसर पर मनाया गया अभियान
दुर्ग। जिले भर में 92 अमृत सरोवर बनाये जा रहे हैं। इनमें आज अमृत महोत्सव अंतर्गत वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान मनाया गया। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज ग्राम छाटा में शामिल हुए। उन्होंने निर्माणाधीन अमृत सरोवर देखा। उन्होंने इसके किनारे पीपल और बरगद जैसे पौधे लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सरोवर के किनारे बरगद और पीपल लगाने से इन पौधों का संरक्षण भी होगा और जलसंरक्षण भी सरोवर के लिए हो सकेगा।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा में कहा कि सरोवर का काम पूरा हो जाने पर इसके माध्यम से सिंचाई की बढिय़ा व्यवस्था हो सकेगा। इसके माध्यम से भूमिगत जल का रिचार्ज भी होगा। उन्होंने बताया कि इन अमृत सरोवरों को नहरों से भी जोड़ा जाएगा ताकि इनके माध्यम से ग्रामीणों की जरूरत पूरी हो सके। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पाटन ब्लाक में अमृत सरोवर के 28 कार्य स्वीकृत हुए हैं जिनमें 12 पर अब तक काम पूरा हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 1 मार्च से 15 अगस्त तक वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाअभियान चलाया जाना है। इसका उद्देश्य सूखते जा रहे जलस्रोतों को संरक्षित करना है तथा इन्हें बढ़ावा देना है। यह कार्य जलसंरक्षण के लिए नई संरचनाओं के साथ ही जलस्रोतों के किनारे व्यापक रूप से पौधरोपण से संभव है क्योंकि पौधे की जड़ों के माध्यम से भूमिगत जल को रिचार्ज रखने एवं नदी नाले को सतत प्रवाही बनाये रखने में मदद मिलती है।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा में कहा कि सरकार ने नरवा रिचार्ज के माध्यम से नालों को सतत प्रवाहमान बनाये रखने एवं भूमिगत जल को रिचार्ज बनाये रखने कार्य किया गया है। साथ ही जलग्रहण क्षेत्रों में लूज बोल्डर संरचनाओं के माध्यम से भूमिगत जल को रिचार्ज करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मनरेगा के माध्यम से जलसंरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर संरचनाएं बनाई जा रही हैं।

तर्रा में जलवाहिनी दीदियों से मिले- तर्रा में कलेक्टर जलवाहिनी दीदियों से मिले। ये पानी की स्वच्छता की जांच करती है। किसी भी तरह से पेयजल में दिक्कत आने पर इसकी सूचना पीएचई विभाग को दी जाती है। कलेक्टर ने यहां क्लोरिनेटर रूम भी देखा।

शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को पहुंचेगी रायपुर…
मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार, तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य, देखे विडियो
निदान 40: नेत्रहीन ने लगाई गुहार, गृहमंत्री की मौजूदगी में बना आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने कराया विवाह पंजीयन
जारी रहेगा वंदे भारत मिशन, 13 जून तक 1 लाख भारतीयों की होगी वतन वापसी
पाकिस्तानी सेना के जनरल ने स्वीकारा- बलूच आंदोलन को खत्म करना चाहता है चीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुकान तोड़ने गई दुर्ग निगम की टीम बैरंग लौटी, जेसीबी के सामने खड़ी हो गई महिला
Next Article पहले पी शराब, फिर बनाए संबंध… फिर प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?