ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की ‘गुडबाय’ का प्रीमियर कल एंड पिक्चर्स पर, परिवार के साथ लें फिल्म का आनंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की ‘गुडबाय’ का प्रीमियर कल एंड पिक्चर्स पर, परिवार के साथ लें फिल्म का आनंद

By Om Prakash Verma
Published: May 6, 2023
Share
अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की 'गुडबाय' का प्रीमियर कल एंड पिक्चर्स पर, परिवार के साथ लें फिल्म का आनंद
अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की 'गुडबाय' का प्रीमियर कल एंड पिक्चर्स पर, परिवार के साथ लें फिल्म का आनंद
SHARE

जरा सी तकरार, मगर ढेर सारा प्यार! अब क्या कहें? कुछ तारे बस एक साथ अच्छे से बजती है। इस संडे कुछ खास, देखो ‘गुडबाय’ अपनों के साथ 12 बजे एंड पिक्चर्स पर उसके प्रीमियर पर। अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और हिंदी में अपना डेब्यू करने जा रही रश्मिका मंदाना के साथ, यह फिल्म दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है जो आपको रुला देगी लेकिन आपके चेहरे पर मुस्कान भी लाएगी। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में, पावेल गुलाटी, एली अवराम और सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं। एकता कपूर द्वारा सह निर्मित इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ वे अपना पहला सहयोग कर रही है।

हरीश (अमिताभ बच्चन) और उनकी पत्नी गायत्री (नीना गुप्ता) के परिवार के इर्दगिर्द ‘गुडबाय’ फिल्म घूमती है। उनका रिश्ता निश्चित रूप से रिश्ते कैसे होने चाहिए उनके लक्ष्यों को निर्धारित करता है। गायत्री के आकस्मिक निधन से हरीश और उनके चारों बच्चे सालों बाद एक साथ आते हैं। जीवन से जुड़ी इस फिल्म में आगे कैसे पूरा परिवार अलग.अलग तरीकों से इस दुख का सामना करता है यह दिखाया गया है। इससे आपको अपने प्रियजनों के सामने अपने दिल की बात कहने के लिए प्रेरणा मिलती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा, ‘गुडबाय’ उसके विषय के कारण मेरे लिए एक बहुतही अच्छा अनुभव था। जब विकास ने स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं खुश हुई लेकिन साथ ही मेरी आंखों में आंसू भी थे क्योंकि यह प्यार और अपनों को खोने के अनुभव की एक बहुत ही भावनात्मक कहानी है। उन्होंने एक बहुत ही सुंदर चरित्र लिखा था, और मेरे लिए सबसे बड़ा आकर्षण अमिताभ बच्चन जी के साथ स्क्रीन स्पेस को साझा करना था। मुझे हमेशा ही उनके साथ काम करने की इच्छा थी और ‘गुडबाय’ के साथ मेरा यह सपना सच हो गया। हमारे साथ सभी उम्र के कलाकारों और क्रू था, और हमने सेट पर बहुत ही अच्छा समय बिताया। एंड पिक्चर्स पर ‘गुडबाय’ के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ, मैं दर्शकों से अनुरोध करती हूं कि दर्शक वापस एक बार पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद लें।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, पावेल गुलाटी ने कहा, ‘गुडबाय’ का विषय बहुत ही अपरंपरागत है क्योंकि फिल्म मृत्यु के बारे में बात करती है, ऐसी बातों पर खुले तौर पर चर्चा नहीं की जाती है। हमने इसे महामारी के दौरान शूट किया और तब मुझे व्यक्तिगत नुकसान हुआ था, इसलिए फिल्म की शूटिंग भावनात्मक रूप से थका देने वाला अनुभव था।मैं अपने चरित्र के समान भावनाओं से गुजर रहा था। इस फिल्म की वजह से मैं अपनी भावनाओं को बाहर निकाल सका। साथ ही, इसने मुझे अमिताभ बच्चनजी और नीना गुप्ताजी जैसे कुछ बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका दिया। ‘गुडबाय’ एक पारिवारिक फिल्म है जो आपको हंसाएगी और रुलाएगी भी। मुझे यकीन है कि एंड पिक्चर्स के दर्शकों को इसे देखने में मजा आएगा।

प्रीमियर के बारे में बात करते हुए एली अवराम ने कहा,’गुडबाय’ में हमारे पास एक से एक कलाकार थे, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन सर कर रहे थे, और जिनकी मैं बहुत प्रशंसा करती हूं। मैं स्वीडन से हूं, पर मैं उनके गानों पर डांस करते हुए बड़ी हुई हूं, तो जब मुझे पता चला कि मैं उनके साथ काम करूंगी, तो यह बहुत बड़ी बात थी। एक लेजेंड होने के बावजूद वह बेहद विनम्र व्यक्ति हैं। रश्मिका, पावेल और नीनाजी सहित अन्य लोगों के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। मैं गारंटी दे सकती हूं कि दर्शकों को एंड पिक्चर्स पर ‘गुडबाय’ देखने में मजा आएगा।

कोरोना से राहत और बढ़ी: 61 दिन पर एक लाख पर ठहरे नए केस… मौतों की संख्या 25 सौ से नीचे
सरकार का बड़ा फैसला: प्याज के बाद अब प्याज के बीज की निर्यात पर तत्काल भी लगी रोक
Breaking News: भिलाई में एसीबी की कार्रवाई, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में नोटिस के बाद मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर कोर्ट में किया गया पेश: भगवान शिव पर जुर्माना, अवैध कब्जे के भी आरोप
पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर की पति की हत्या, चरित्र शंका व प्रताड़ना से थी परेशान… पुलिस की गिरफ्त में आरोपिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : अब अंबिकापुर से भी दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, रनवे देख खुश हुए सीएम बघेल
Next Article Breaking News : दंतेवाड़ा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, किरंदुल-विशाखापट्नम रूट दो घंटे रहा बंद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?