ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब कपिल सिब्बल की कांग्रेस हाईकमान को नसीहत, कहा- लीडरशिप नहीं सुनेगी तो कुछ नहीं बचेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अब कपिल सिब्बल की कांग्रेस हाईकमान को नसीहत, कहा- लीडरशिप नहीं सुनेगी तो कुछ नहीं बचेगा

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
कांग्रेस में अंतर्कलह: अनिल शास्त्री की सोनिया-राहुल को सलाह, सिब्बल ने कहा- मेरे लिए पद नहीं, देश अहम
कांग्रेस में अंतर्कलह: अनिल शास्त्री की सोनिया-राहुल को सलाह, सिब्बल ने कहा- मेरे लिए पद नहीं, देश अहम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पुराने कांग्रेसी रहे जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने पर घमासान मच गया है। पार्टी में एक धड़ा जितिन प्रसाद पर विश्वासघात का आरोप लगा रहा है तो कुछ नेताओं ने सुधार की जरूरत बताई है। इसी कड़ी में नया नाम कपिल सिब्बल का जुड़ा है। उन्होंने पार्टी लीडरशिप असंतुष्ट नेताओं की बातों को सुनने की अपील की है। कपिल सिब्बल ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि लीडरशिप को यह मालूम है कि पार्टी में क्या समस्याएं हैं। मुझे उम्मीद है कि लीडरशिप सुन रहा है क्योंकि कुछ भी इसके बिना नहीं बचेगा। सिब्बल ने कहा, ‘कोई भी कॉरपोरेट ढांचा बिना एक-दूसरे की सुने नहीं चल सकता है और यही राजनीति में भी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक तरह से पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि यदि आप नहीं सुनते हैं तो फिर बुरे दिनों की शुरुआत हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने जितिन प्रसाद पर भी पार्टी छोडऩे को लेकर तीखा हमला बोला। सिब्बल ने कहा, ‘जितिन प्रसाद ने जो किया है, मैं उसके खिलाफ नहीं हूं। कुछ ऐसे कारण रहे होंगे, जिन्हें उजागर नहीं किया जा सकता। लेकिन बीजेपी से जुडऩे जैसी बात समझ में नहीं आती। इससे पता चलता है कि हम ‘आया राम गया राम’ से आगे बढ़कर प्रसाद पॉलिटिक्स की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आपको जहां प्रसाद मिले, वही पार्टी जॉइन कर लो।

I am not against what Jitin Prasada did as there must be some reason which hasn't been disclosed, but joining BJP is something I cannot understand. It shows we are moving from 'Aaya Ram Gaya Ram' to 'Prasada' politics, jahan prasad mile, you join that party: Congress' Kapil Sibal pic.twitter.com/Sp85Y3s1gB

— ANI (@ANI) June 10, 2021

कांग्रेस से नाराजगी और खुद के बीजेपी में जाने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘हम सच्चे कांग्रेसी हैं। मैं अपनी जिंदगी में बीजेपी में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। यहां तक कि मेरा मृत शरीर भी ऐसा नहीं करेगा। ऐसा हो सकता है कि पार्टी लीडरशिप मुझे जाने के लिए कहे तो कांग्रेस छोडऩी पड़ जाए, लेकिन तब भी बीजेपी में नहीं जाऊंगा। बता दें कि जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोडऩे के बाद से कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं आई हैं। कई लीडर्स ने उन्हें बिना जनाधार वाला नेता बताया है। वहीं कई नेताओं ने उन पर विश्वासघात तक का आरोप लगाया है।

Railway Breaking : रायपुर से अंतागढ़ के बीच 7 जुलाई से चलेगी एक और मेमू …. यहां देखिए ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सीएम बघेल ने दी पत्रकारों को दी बधाई: कहा- मीडिया जगत सूचना प्रदान कर लोकतांत्रिक विमर्श को देता है नई दिशा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल शुरू …. राज्य के पहले प्रदर्शन-वन की शुरूआत कोरिया जिले के ग्राम पंचायत आनी से… गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे वृक्षारोपण
shreekanchanpath 28 # 11 November 2024
चक्रधर समारोह 2025: सुर-ताल और घुंघरू की सतरंगी छटा, मल्लखंभ दल रहा आकर्षण का केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Due to incomplete construction works, the situation of waterlogging in the rainy season अपूर्ण निर्माण कार्यो के कारण बरसात में जलभराव की स्थिति… विधायक वोरा ने नाला डायवर्सन व शंकरनाला निर्माण के सुस्त चाल पर जताई नाराजगी
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार छत्तीसगढ का कोविड टीकाकरण: सभी वर्गो में उत्कृष्ट प्रदर्शन…. 45+ टीकाकरण में प्रथम दस राज्यों तो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण में पहले दो राज्यों में शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?