ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगानिस्तान में तेज भूकंप, 255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, इस्लामाबाद तक झटके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अफगानिस्तान में तेज भूकंप, 255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, इस्लामाबाद तक झटके

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
अफगानिस्तान में तेज भूकंप, 255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, इस्लामाबाद तक झटके
अफगानिस्तान में तेज भूकंप, 255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, इस्लामाबाद तक झटके
SHARE

काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके आए हैं, इसके चलते फिलहाल 255 लोगों की मौत की खबर मिली है। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। बड़े नुकसान का अनुमान है। अफगानिस्तान की अथॉरिटीज के मुताबिक देश में भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर मकान ध्वस्त हो गए हैं और मलबे में दबने के चलते कम से कम 255 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य शुरू किया गया है और मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीते साल ही दो दशक चले लंबे युद्ध से मुक्ति पाने वाले अफगानिस्तान पर यह दूसरा बड़ा संकट हो सकता है। अफगानिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तार ने अपनी रिपोर्ट में 255 मौतों की जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि मौके पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है।

न्यूज एजेंसी के डायरेक्टर अब्दुल वाहिद रयान ने ट्विटर पर लिखा कि करीब 90 मकान पक्तिका में तबाह हो गए हैं। इन मकानों के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान से सटे पक्तिका प्रांत से लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जा रहा है। तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा, ‘भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के 4 जिलों को प्रभावित किया है। इस आपदा में देश के सैकड़ों लोगों की मौत होने और जख्मी होने की आशंका है। इस आपदा के चलते दर्जनों मकान तबाह हो गए हैं।Ó

उन्होंने कहा कि हम सभी एजेंसियों से अपील करते हैं कि वे तत्काल अपनी टीमों को आपदा प्रभावित इलाकों में भेजें और पीडि़तों की मदद करें। पड़ोसी देश पाकिस्तान के मौसम विभाग का अनुमान है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी। भूकंप के ये झटके पाकिस्तान की राजधानी इस्लमाबाद समेत कई शहरों में महसूस किए गए हैं। यूरोपीय एजेंसी ईएमएससी का कहना है कि भूकंप के ये झटके 500 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए गए हैं। इसमें भारत के भी कुछ हिस्से शामिल हो सकते हैं।

बालोद में कांस्टेबल की करतूत: डेढ़ साल की मासूम को सिगरेट से दाग दिया…. वजह बस इतनी सी थी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 दिन में अधिसूचना जारी करें, बिना ओबीसी आरक्षण के होंगे इलेक्शन
2 पक्षों में खूनी संघर्ष: लड़कों ने घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा, इस गांव की है घचना..
एचपीसीएल के रिफिलिंग प्लांट के पास गैरेज में भीषण आग से दहशत, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
Indian Navy: 1700 करोड़ से अधिक की लागत से भारत की सुरक्षा प्रणाली हो रही मजबूत, समुद्री सुरक्षा चाक-चौबंद करने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 245 # 22 june 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?