ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री

By @dmin
Published: December 22, 2021
Share
अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री
अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी कैबिनेट के एक मंत्री ने निजी क्षेत्र में आरक्षण की वकालत की है। जयपुर में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि अगर सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है तो एसटी कोटा इसमें लागू होना चाहिए। मंगलवार को फग्गन सिंह कुलस्ते बिरला ऑडिटोरियम में ऑल इंडिया ट्राइबल डेवलपमेंट काउंसिल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निजी क्षेत्रों में आरक्षण को लेकर कानून बनाने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेता और राजनीतिक पार्टियां तब ही सुनेंगी जब लोग आंदोलन करेंगे। कुलस्ते ने कहा कि वर्तमान समय में लोग प्रोमोशन को लेकर चिंतित हैं। आरक्षण खत्म हो गया तो हमारे लोगों को कोई लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए वक्त रहते हम सबको मिलकर आरक्षण के लिए लड़ाई लडऩी चाहिए।

फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा, ‘हमें पदोन्नति, बैकलॉग भरने की चिंता करनी चाहिए। हमने बैकलॉग पर अन्य वर्गों की भर्ती पर आपत्ति जताते हुए संसदीय कमेटी में भी विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने वन क्षेत्र में जनजाति वर्ग को भू राजस्व अधिकार मिलने की बात उठाते हुए कहा, ‘आदिवासी समुदाय के लोगों को सक्रिय हो कर काम करने की जरुरत है। अगर अदालत में हमारे खिलाफ कोई याचिका दायर होती है तो हमें एक पार्टी बनकर इस केस को लडऩा चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने आदिवासी समुदायों से अपील की कि वो एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा, ‘जरुरी है कि चुनाव में एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं। इससे राजनीतिक पार्टियों को संदेश जाएगा कि हमारे समर्थन के बिना सरकार नहीं बन सकती है। सांसदों और विधायकों को एकजुट कर ताकत दिखाएं। चुनाव में ताकत दिखाने की जरुरत है ताकि जो लोग चुन कर आएं वो समुदाय के मुद्दे को उठा सकें।

Shocking news : एक गोत्र का होने पर प्रेमी जोड़े को दी खौफनाक सजा, हल में बैल की तरह बांधकर जोता खेत… Video
यूथ कांग्रेस चुनाव : भास्कर दुबे बने यूथ कांग्रेस भिलाई जिला महासचिव, 8 साल से है युवाओं के बीच सक्रिय
कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में बड़ा कदम: आंगनवाड़ी सेवाओं का हुआ जमीनी मूल्यांकन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना पर काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल
चोरी के इरादे से बंद मकान में घुस रहा था युवक, दरवाजे के बीच ऐसा फंसा सिर कि निकल नहीं पाया… जानें फिर क्या हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मांझी की जुबान काटने पर किया था 11 लाख रुपये का एलान, अब भाजपा ने किया पार्टी से बाहर मांझी की जुबान काटने पर किया था 11 लाख रुपये का एलान, अब भाजपा ने किया पार्टी से बाहर
Next Article विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन: ऐक्शन में केंद्र, पीएम मोदी कल करेंगे बड़ी बैठक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?