ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी शादी के मंडप से भागा दुल्हा, 20 किमी पीछा कर दुल्हन ने पकड़ा, बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अपनी शादी के मंडप से भागा दुल्हा, 20 किमी पीछा कर दुल्हन ने पकड़ा, बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा

By Om Prakash Verma
Published: May 22, 2023
Share
अपनी शादी के मंडप से भागा दुल्हा, 20 किमी पीछा कर दुल्हन ने पकड़ा, बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा
अपनी शादी के मंडप से भागा दुल्हा, 20 किमी पीछा कर दुल्हन ने पकड़ा, बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा
SHARE

बरेली (एजेंसी)। बरेली में दूल्हा बना युवक अपनी शादी के मंडप से भाग गया। उसकी शादी मंदिर में प्रेमिका से हो रही थी। इसी बीच वह बहाना बनाकर मंडप से चला गया। इस पर दुल्हन बनी प्रेमिका ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। काफी देर तक बीच सड़क पर ड्रामा हुआ। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

जानकारी के मुताबिक बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बदायूं जनपद के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए उसकी शादी कराने को तैयार हो गए। युवती ने भी प्रेमी को शादी के लिए राजी कर लिया। रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने के लिए मंदिर में सजाए गए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी का दिमाग घूम गया। वह प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने और अपनी मां को बुलाने की बात कहकर मंडप से चला गया।

बस में प्रेमी को पकड़ा
काफी देर तक प्रेमी के न लौटाने पर दुल्हन ने फोन पर दूल्हे से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। इसके बाद दुल्हन ने करीब 20 किमी पीछा कर दूल्हे को भमोरा में एक बस में बैठे हुए पकड़ लिया। युवती को दुल्हन के लिबास में देखकर लोग हैरत में पड़ गए। हर किसी के जहन में यह सवाल था कि आखिर माजरा क्या है। बाद में पता लगा कि दूल्हा मंडप से भाग आया है। दुल्हन ने उसे बस से उतार लिया, वहीं दूल्हा अपनी मां को लेकर आने की जिद करने लगा तो दुल्हन उसे फेरे लेकर शादी करने की जिद पर अड़ गई। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में युवक मान गया और दुल्हन के साथ मंदिर आ गया। भमोरा के शिव मंदिर में शादी कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में मंगल सूत्र बांधा। इसके बाद दुल्हन हंसी खुशी अपने पति सहित घरवालों के साथ बरेली चली गई।

कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार पाजिटिविटी दर 1.5 प्रतिशत से नीचे… दैनिक मौतों का आंकड़ा भी सिंगल डिजिट में… 6 मौतें दर्ज
सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला
35 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम बच्चा, पिता से बोला..पापा यहां बहुत अंधेरा है, मुझे डर लग रहा…जल्दी निकालो
बलि देने की चर्चा: मासूम का कटा मिला सिर, जिसने भी देखा कांप गया सीना
माफिया अतिक अहमद ने की मीडिया से बात, कहा परिवार पूरी तरह बर्बाद, उमेश पाल की हत्या में मेरा हाथ नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 218 # 22 May 2023
Next Article मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गिरफ्तार नौ लोगों में छह युवतियां शामिल मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गिरफ्तार नौ लोगों में छह युवतियां शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?