ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की

By Om Prakash Verma
Published: February 14, 2024
Share
अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की
अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की
SHARE

अहमदाबाद/ भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) कंपनी और विश्व में दूसरी सबसे बड़ी सोलर पीवी डेवलपर, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने राष्ट्रीय ग्रिड को बिजली की आपूर्ति करके खावड़ा, गुजरात में 551 मेगावाट सोलर क्षमता के परिचालन की शुरुआत की है।

एजीईएल ने खावड़ा आरई पार्क पर काम शुरू करने के मात्र 12 महीनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है। इसकी शुरुआत सड़कों और कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्टर के विकास और एक आत्मनिर्भर सामाजिक इकोसिस्टम के निर्माण से की गई थी। एजीईएल कच्छ के रण के चुनौतीपूर्ण और बंजर इलाके को अपने 8,000-मजबूत कार्यबल के लिए रहने योग्य वातावरण में तब्दील करने में सक्षम रहा है। एजीईएल की योजना इस आरई पार्क में 30 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करने की है। उम्मीद है कि यह सुनियोजित प्लांट आगामी पाँच वर्षों में शुरू हो जाएगा। साथ ही यह भी उम्मीद है कि खावड़ा आरई पार्क, पूरा होने पर विश्व का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रतिष्ठान होगा।

खावड़ा आरई पार्क सालाना 16.1 मिलियन घरों को बिजली देने में कारगर साबित हो सकता है। एजीईएल को बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क और तकनीकी कौशल के विकास में विशेषज्ञता प्राप्त है। ऐसे में, इस रिकॉर्ड-सेटिंग गीगा-स्केल प्लांट के निर्माण के लिए एजीईएल सबसे अच्छी स्थिति में है, जिसका दुनिया के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में कोई सानी नहीं है।

यह क्षेत्र देश में सबसे उत्तम पवन और सौर संसाधनों में से एक है, जो गीगा-स्केल आरई विकास के लिए इसे आदर्श स्त्रोत बनाता है। एजीईएल ने न सिर्फ व्यापक अध्ययन किया, बल्कि विभिन्न नवीनतम समाधान भी जारी किए हैं, ताकि प्लांट के विकास में तेजी लाई जा सके। (अधिक जानकारी के लिए, अनुबंध-1 देखें)। इस प्रक्रिया में, यह एक स्वदेशी और सतत आपूर्ति श्रृंखला के विकास का समर्थन कर रहा है।

गौतम अदाणी, चेयरमैन, अदाणी ग्रुप, ने कहा, “अदाणी ग्रीन एनर्जी सौर और पवन के लिए दुनिया के सबसे व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम्स में से एक का निर्माण कर रही है। खावड़ा आरई प्लांट जैसे साहसिक और अभिनव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से, एजीईएल उच्च वैश्विक मानक स्थापित करना और गीगा-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए विश्व की योजना और निष्पादन मानकों को पुनर्स्थापित करना जारी रखता है। यह उपलब्धि वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता और कार्बन तटस्थता के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की दिशा में भारत की न्यायसंगत स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण यात्रा को तेजी से बढ़ावा देने में अदाणी ग्रुप की प्रतिबद्धता और अग्रणी भूमिका का प्रमाण है।” भारत सतत ऊर्जा भविष्य पर वैश्विक संवाद को वास्तविक आकार दे रहा है। इसके अनुरूप, एजीईएल किफायती और विश्वसनीय स्वच्छ ऊर्जा में क्राँति लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Durg Breaking : सिंधिया नगर के मकान में लगी आग, फ्रिज, डायनिंग टेबल तक जल गए… कड़ी मशक्कत से पाया काबू
कितना भाग्यशाली मैं…
धान का अवैध परिवहन, कोरिया में कोचिए से 120 बोरी धान जब्त, जिला प्रशासन की कार्रवाई
शिवनाथ में स्नान कर कांवड़ में जल लेकर पैदल निकले विधायक देवेंद्र यादव, देवबलौदा के प्राचीन शिवमंदिर में किया रुद्राभिषेक
दिलचस्प खुलासाः सबसे बड़े जादूगर के सामने रहस्यों की सबसे बड़ी चुनौती…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम
Next Article दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?