ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्निपथ योजना के छलावे से युवाओं के भविष्य व देश की सुरक्षा को खतरा: वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अग्निपथ योजना के छलावे से युवाओं के भविष्य व देश की सुरक्षा को खतरा: वोरा

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

केंद्र के खिलाफ सत्याग्रह करने विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस ने बनाई रणनीति
दुर्ग। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाई गई सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का राष्ट्रव्यापी विरोध लगातार जारी है। युवाओं के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा भी विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन 27 जून को रखा गया है। दुर्ग में प्रभारी बनाए गए वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सत्याग्रह की रणनीति पर विचार विमर्श कर उनमें जोश भरा। उन्होंने केंद्र की योजना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अग्निपथ योजना के बहाने सेना का राजनीतिकरण करना चाहती है। देश मे कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने अपनी दूरदर्शिता , बड़े फैसलों एवं देश वासियों के कड़े परिश्रम से जितनी भी सरकारी संपत्तियां देश को समर्पित की है उसे बेचने के साथ ही अब भाजपा सरकार देश की अस्मिता भी बेचने चली है।

अग्निवीर योजना में चार साल के कॉन्ट्रैक्ट पर सैनिक भर्ती कर ये ना सिर्फ देश के युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना चाहते हैं बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। एक युवा 17.5 साल की उम्र में अग्निवीर बनेगा और 21.5 साल की उम्र में वापस बेरोजगार हो जाएगा। एक बार पढ़ाई छोड़ देने के बाद दोबारा नियमित कक्षाएं व पढऩा एक मुश्किल काम होता है। सरकार को युवाओं के भविष्य की नहीं पैसों को बचाने की चिंता है। कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर देशहित में अपनी आवाज उठाई है और आंदोलन किया है। आदरणीय राहुल गांधी जी ने हमेशा गरीबों, किसानों , मजदूरों एवं युवाओं के लिए आवाज बुलंद की है।

उन्होंने आगे कहा कि नोटबन्दी हो, रातों रात लागू की गई जीएसटी हो, कोरोना महामारी का दौर हो या फिर अचानक लगाया गया लॉक डाउन हर बार हमारे नेता राहुल गांधी जी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी किन्तु इन्होंने सत्ता के घमंड में देश को नुकसान पहुंचाया। अग्निवीरों के भविष्य को लेकर भी माननीय राहुल गांधी जी ने कई सवाल उठाए हैं जिसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। अग्निपथ योजना के विरोध में भी कांग्रेस देश के युवक़ों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है । देश की सुरक्षा एवं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्त पदाधिकारियों को पूरी ऊर्जा से देश के युवाओं के भविष्य के लिए सत्याग्रह करने का संदेश दिया। कांग्रेस भवन में हुई बैठक के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, वरिष्ठ नेता मदन जैन, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, जिला अध्यक्ष गया पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, समस्त एमआईसी, पार्षद गण, एल्डरमैन, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कई वाहन कुचलते हुए निकल गए
टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? ये है इसकी वजह, लक्षण और इलाज…
जीत के बाद दिखी बृजमोहन अग्रवाल की सादगी, दुधाधारी मठ पहुंचकर लिया महंत रामसुंदर दास का आशीष
CG Politics: 4 सीटों पर खेल बिगाड़ते हैं दीगर दल! जांजगीर में बसपा तो बस्तर-कांकेर में सीपीआई से गड़बड़ाता रहा है नतीजों का गणित
CG Board Revaluation : बदल गए सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट, 912 फेल छात्र हो गए पास… मेरीट लिस्ट भी बदलेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Next Article मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?