ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान

By Om Prakash Verma
Published: August 5, 2023
Share
अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान
अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। एनआईटी रायपुर को भारत सरकार के युवा संगम कार्यक्रम का नोडल इंस्टिट्यूट बनाया गया था। एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम, युवाओं के लिए एक्सपोजर टूर आयोजित करने पर केंद्रित रहा, जिसमें मुख्य रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले छात्र और देश भर के विभिन्न राज्यों के कुछ ऑफ-कैंपस युवा शामिल रहे। इस टूर ने युवाओं के लिए जीवन के कई पहलुओं, विकास स्थलों उपलब्धियों और मेजबान राज्य में युवाओं के जुड़ाव का एक व्यापक अनुभव प्रदान किया ।

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 में भाग लिया, जो भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 29 – 30 जुलाई को आयोजित किया गया था, अखिल भारतीय शिक्षा समागम में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने वाली है और हम उस क्षण का हिस्सा बन रहे हैं जो हमारे देश के भविष्य के निर्माण की नींव रख रहा है। साथ ही उन्हें माननीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान , माननीय शिक्षा मंत्री (राज्य) सुभाष सरकार, एआईसीटीई के अधिकारियों के साथ विशेष रूप से बातचीत करने का अवसर मिला। इस यात्रा के दौरान सुरेन्द्र नायक, युवा संगम कंसल्टेंट, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन का विशेष सहयोग छत्तीसगढ के प्रतिनिधियों को मिला।

इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी. रमन्ना राव भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। युवा संगम की टीम में छत्तीसगढ़ राज्य के 10 छात्र, जो छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों और उच्च शिक्षा संस्थाओं के प्रतिभावान छात्र छात्राएं शामिल रहे, जो अपने क्षेत्र विशेष जैसे एनएसएस, एन सी सी, गायन और नृत्य इत्यादि में निपुण हैं। इस यात्रा के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर, एप्लाइड जियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डी. सी. झरिया एवं इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मृदु साहू रहे।

छत्तीसगढ़ और नागालैंड के प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर अंतर सांस्कृतिक छत्तीसगढ़ी और नागामी लोक नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा खुब सराहना मिली, इस नृत्य के दौरान दोनो संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने साथ मिलकर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही इस समागम के दौरान, पाठ्यक्रम विकास, शिक्षण प्रतियोगिताओं, शिक्षा में तकनीकी एकीकरण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, शिक्षा नीतियाँ, और अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

कन्या एवं बालक आश्रम के अधीक्षक-अधीक्षिका निलंबित, बिना सूचना के गैरहाजिर रहे दोनों
Big news : दुर्ग पुलिस ने चांदी के तस्करों को पकड़ा, 125 किलो चांदी के जेवर जब्त… बंगाल से हो रही थी सप्लाई
वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम
पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की
जहां चुनाव वहीं दबाव: अब पंजाब ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल के रेट, बाकी जगह इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कका अभी जिंदा है’ मगर…
Next Article Railway Breaking : कल से पांच दिन के लिए रेलवे ने रद्द की 14 ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?