युवा पत्रकार आनंद राजपूत के आकस्मिक निधन पर विधायक एव महापौर ने जताया शोक
दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल समेत सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, प्रदेश पत्रकार संघ के प्रतिनिधि, दुर्ग जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधि, पार्षदगण और गणमान्य समेत सैकड़ों लोगों ने मुक्तिधाम हरनाबंधा अंतिम संस्कार हुए शामिल।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शहर के विधायक अरुण वोरा से मृतक के परिवार के लिए आर्थिक सहायता के लिए जल्द चर्चा करेंगे। युवा पत्रकार आनंद राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने युवा पत्रकार के अचानक चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। अपने शोक संदेश में महापौर और विधायक ने आनंद राजपूत के असामयिक निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उनका यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनकी पत्रकारिता और वर्तमान में फोर्थ नेशन न्यूज एवं ग्रेंड न्यूज में बतौर पत्रकार सेवाएं दे रहे थे उन्हें कई पत्रकारों से मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। निधन पर दु:ख व्यक्त कर भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनकी संवेदना आनंद राजपूत के परिजनों के साथ हैं। भगवान उन्हें दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।




