ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवाओं ने दिखाया अपने प्रतिभा का जौहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

युवाओं ने दिखाया अपने प्रतिभा का जौहर

By @dmin
Published: November 22, 2019
Share
SHARE

जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन

जगदलपुर. जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शासकीय शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड जगदलपुर में 21 नवम्बर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिले के सभी सात विकासखण्ड़ों के युवाओं में रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों के अलावा तात्कालिक भाषण, निबंध, वाद विवाद, चित्रकला, व्यंजन एवं क्रीड़ा आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। सांस्कृतिक विधाओं के अन्तर्गत युवा-युवतियों अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से जनसमुदाय को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंम अवसर पर पद्मश्री धर्मपाल सैनी, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. आनंद सिंह एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।
इस दौरान सांस्कृति विधाओं के अन्तर्गत कत्थक, भरतनाट्यम एकल नृत्य, राक बैड, लोक गीत एवं लोक नृत्य के अलावा तात्कालिक भाषण, निबंध, क्विज, वाद विवाद, चित्रकला, व्यंजन एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। इस आयोजन में जिले के सभी सात विकासखण्ड़ों से लगभग 800 कलाकारों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के अन्तर्गत पुरूष वर्ग में विजेता का खिताब विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा ने हासिल किया एवं विकासखण्ड दरभा उप विजेता बने। कबड्डी बालिका वर्ग में विकासखण्ड तोकापाल विजेता एवं विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा उप विजेता बने। खो-खो बालिका वर्ग में विकासखण्ड तोकापाल विजेता एवं विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा उप विजेता बने। इसी तरह खो-खो बालक वर्ग में विजेता का खिताब विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा ने एवं उप विजेता का खिताब विकासखण्ड बास्तानार ने हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विकासखण्ड जगदलपुर के बेनू बघेल एवं सावन नेताम तथा द्वितीय स्थान पर लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के रोहन कुमार, जगजीवन एवं गोय रहे। निबंध प्रतियोगिता में बस्तर विकासखण्ड के करन बघेल प्रथम एवं लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड कुमारी रेशमा एवं बस्तर के कोराम द्वितीय स्थान पर रहे।
क्रमांक/957/चन्द्रेश

छत्तीसगढ़ सरकार का बेरोजगार युवाओं के हित में बड़ा फैसला, भर्ती की आयु सीमा में 5 साल के लिए बढ़ी 5 साल की छूट
Gustakhi Maaf: सब कुछ आता होगा तो भी फेल हो जाएंगे
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, तस्वीरों में देखें मॉडल स्टेशन की खूबसूरती… बनने के बाद कुछ ऐसा होगा नजारा
गुस्ताखी माफ़: यह है पोर्न साइट्स का असर
भिलाई निगम की टीम ने प्रतिबंधित पानी पाऊच किया जब्त, पिकअप रोककर की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबड्डी खिलाड़ी विद्या जिप्सी को राज्य खेल अलंकरण
Next Article संपत्ति लोगों की भलाई पर खर्च हो, मां और महात्मा गांधी से ये बात सीखी-अजीम प्रेमजी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?