ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा देश के भविष्य, उनके हाथों में देश की उन्नति की बागडोर : सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

युवा देश के भविष्य, उनके हाथों में देश की उन्नति की बागडोर : सुश्री उइके

By @dmin
Published: January 20, 2020
Share
SHARE

राज्यपाल नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुई शामिल

रायपुर. युवा देश के भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा वहां के युवाओं पर होता है। युवाओं की सोच नई होती है। उनमें इतना उत्साह होता है, जो किसी कार्य को परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कही। वे आज भोपाल में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।

सुश्री उइके ने कहा कि जीवन में सफलता-असफलता लगी रहती है। यदि असफलता मिले तो किसी भी हाल में हताश व निराश न हों। सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कार्य में लगे रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। पद कोई भी प्राप्त कर लेता है परन्तु उसी के अनुरूप भावनाओं और आत्मीयता से कार्य करना बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, उन्होंने देश के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से जो कार्य समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि अच्छे काम करने वालों को आगे आना चाहिए। ऐसे ही रास्तों पर चलकर युवा देश का नेतृत्व करेंगे और देश को आगे ले जाएंगे।
सुश्री उइके ने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में युवा अपने कार्यों में श्रेष्ठता लाएं और संघर्ष कर, विजयी होना सीखें। साथ ही ऐसा कार्य करें कि आने वाले पीढ़ी के लिए मागदर्शक बने। आज अनेक बुराईयां देश को खोखला कर रही है। इन परिस्थितियों में देश की युवा शक्ति को जागृत होना होगा और अपने सकारात्मक सोच के साथ अपने ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगाएं। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भी संबोधन दिया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मनीष शंकर शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र मध्यप्रदेश के निदेशक श्री दिनेश राय, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वय डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर : 23 आरोपी गिरफ्तार, सरसो बोने पहुंचा था परिवार और दबंगों ने कर दी हत्या
लॉकडाउन को लेकर कलेक्टरों को दिए अधिकार: कम से कम तीन दिन पहले देनी होगी आम लोगों को सूचना
Breaking News : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम साय के कड़े तेवर, अफसरों पर बरसे, बोले- मै करूंगा कार्रवाई
चीन के रवैये से जापान भी परेशान, शी जिनपिंग के लिए बंद करेगा दरवाजा
बिहार चुनाव के बीच लालू यादव को झटका… 27 नवंबर तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ
Next Article नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुपोषण अभियान का दिखने लगा असर 
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?