ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यस बैंक विफल नहीं होगा, इसकी स्थिरता के लिए समाधान जरूर निकलेगा: एसबीआई के चेयरमैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

यस बैंक विफल नहीं होगा, इसकी स्थिरता के लिए समाधान जरूर निकलेगा: एसबीआई के चेयरमैन

By @dmin
Published: January 23, 2020
Share
SHARE

मुंबई. एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि यस बैंक विफल नहीं होगा। करीब 40 अरब डॉलर (2.85 लाख करोड़ रुपए) की बैलेंस शीट के साथ यह एक अहम बैंक है। इसका विफल होना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं होगा। मुझे भरोसा है कि कुछ समाधान जरूर निकलेगा। दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पहुंचे रजनीश कुमार ने बुधवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।

यस बैंक को उबारने के लिए सरकार एसबीआई को आगे कर सकती है: रिपोर्ट
रजनीश कुमार के इस बयान से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि सरकार आर्थिक संकट से गुजर रहे यस बैंक को बचाने के लिए एसबीआई से कह सकती है। हालांकि, पिछले महीने रजनीश कुमार ने कहा था कि यह सवाल ही नहीं उठता कि यस बैंक के लिए एसबीआई कुछ करेगा।

यस बैंक के शेयर में 6.5% तेजी
यस बैंक का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 6.50% बढ़त के साथ 40.95 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 6.63% तेजी के साथ 41 रुपए पर क्लोजिंग हुई। हालांकि, एसेट्स क्वालिटी और पूंजी जुटाने के प्रयासों को लेकर अनिश्चितताओं की वजह से यस बैंक के शेयर में पिछले साल 80% गिरावट आई थी। बैंक अपने इक्विटी कैपिटल रेश्यो को बढ़ाने की कोशिशें कर रहा है, ताकि यह 8% की न्यूनतम नियामक जरूरतों से ऊपर बना रहे।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की
बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया
भारत ने मालदीव को दी 50 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता, विदेश मंत्री खलील ने जताया आभार
गिरावट के बाद बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 600 अंक मजबूत हुआ
अर्थव्यवस्था गिरे तो सांसदों-विधायकों का वेतन काटा जाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने कहा- अप्रवासियों का समर्थन नहीं करना ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए खतरा
Next Article दुर्ग मंडई मेला 25 को, लंगूरवीर मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?