ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका… हिरासत में दो संदेही
Share
Notification Show More
Latest News
निर्माण कार्यों की होगी कड़ी मॉनिटरिंग, फील्ड पर प्रगति जांचने होंगे औचक निरीक्षण
बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
October 11, 2026
सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
October 11, 2026
रेलवे में 3500 से ज्यादा पोस्ट पर होंगी भर्तियां, 6 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
October 11, 2026
महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा
महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा
October 11, 2026
कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका… हिरासत में दो संदेही

By Mohan Rao Published May 21, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई-3 के नजदीक पुरैना के स्टोर पारा में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  मृतक का नाम नसरू सोना पिता गंगाराम सोना ( 28 वर्ष ) है। वह जीआरपी भिलाई थाना क्षेत्र में पुरैना के स्टोर पारा का रहने वाला है। नसरु और सुबह अपने घर पर मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। नसरु के साथ 19 मई को कुछ नशेड़ी किस्म के युवकों ने किसी कारण से मारपीट किया था, इसे देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार और अनिल उर्फ छोटू को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। युवक के मौत की खबर से मोहल्ले में आरोपियों को लेकर आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष की भीड़ ने जीआरपी थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरूवार सुबह बिस्तर पर नसरु सोना मृत अवस्था में पाया गया। कल दिन और देर रात उसके साथ क्या हुआ किसी को भी पता नहीं। लेकिन एक दिन पहले 19 मई को उसका मोहल्ले के ही चार से पांच युवकों के साथ किसी बात पर विवाद हुआ और युवकों ने मिलकर नसरु की जमकर पिटाई कर दी थी। एक दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उसकी मौत ने कईं सवाल खड़े कर दिए हैं। जीआरपी भिलाई इन सवालों को सुलझाने में जुट गई है। नसरु मजदूरी करता था। घर में वह पिता गंगाराम और एक भांजे के साथ रहता था। फिलहाल परिजनों की शंका है कि युवकों की पिटाई से अंदरूनी चोट के चलते उसकी मौत हो गई है। सूचना पर जीआरपी ने राजेश कुमार और अनिल उर्फ छोटू को हिरासत में लिया है। दो से तीन संदेही फरार बताए जा रहे हैं। आज युवक की संदिग्ध मौत से गुस्साए स्टोर पारा के लोगों ने जीआरपी थाना पहुंचकर आक्रोश जताया।

बताया जा रहा है कि मृतक नसरु सोना कल बुधवार 20 मई को अपने कुछ दोस्तों के साथ जीआरपी थाने पहुंचा था। यहां उसने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाना चाहता था। लेकिन थाने में मौजूद स्टाफ ने स्टोर पारा आकर देखने का हवाला देकर नसरु सोना को वापस भेज दिया। लिहाजा आज सुबह जब घर पर नसरु मृत अवस्था में पाया गया, तो मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर पर स्टोर पारा पुरैना पहुंची जीआरपी की टीम को भी जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। आनन – फानन में दो संदेहियों को उठाकर जीआरपी लौट गई। वहीं पीछे पीछे बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिला, पुरुष और युवा भिलाई-3 स्टेशन के नजदीक जीआरपी थाने पहुंच गए। यहां पर लोगों में एक दिन पहले नसरु की थाने पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

 

You Might Also Like

बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

रेलवे में 3500 से ज्यादा पोस्ट पर होंगी भर्तियां, 6 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा

कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी

Mohan Rao May 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, किया संवाद, सुनी समस्याएं
Next Article ’अत्यंत दुर्गम और अंदरूनी गाँवों में जगी बेहतर स्वास्थ्य की नई उम्मीद’ इंद्रावती पार कर पहुँची स्वास्थ्य टीम 642 ग्रामीणों का स्वास्थ्य किया परीक्षण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?