ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, 400 से अधिक अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, 400 से अधिक अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

By Mohan Rao
Published: January 24, 2026
Share
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी ने 61 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, देश के सुरक्षा बलों को मिली नई शक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुरक्षा और विकास के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘रोजगार मेला’ के तहत रायपुर के आरंग स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 400 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न सुरक्षा बलों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। ये युवा अब सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश सेवा की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 18वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के दौरान देशभर के 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन देश के 45 विभिन्न स्थानों पर किया गया, जहाँ नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सुरक्षा बलों और अन्य केंद्रीय विभागों में अपनी सेवाएँ देने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये नियुक्तियाँ राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण हैं, जो न केवल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेंगी बल्कि देश की सीमाओं और आंतरिक व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी।

ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रोजगार को मिशन मोड में लाकर युवाओं के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और सपनों को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं की क्षमता और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर प्रधानमंत्री जी के अटूट विश्वास को दर्शाती है। श्री साहू ने रोजगार मेला के माध्यम से नियुक्ति प्राप्त करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और संकल्प का प्रतिफल है। उन्होंने सभी नवनियुक्त युवाओं एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है।

उन्होंने जानकारी दी कि रायपुर केंद्र में कुल 400 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 युवाओं को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने स्वयं मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये सभी युवा सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ सहित विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र बलों एवं विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। अपने संबोधन में साहू ने कहा कि रोजगार मेला यह सिद्ध करता है कि आज युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है, और यही शक्ति आने वाले वर्षों में भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

इस अवसर पर शालिन, आईपीएस, आईसीजी, सीआरपीएफ, अजय कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, दुर्गा भवानी राजनाला, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), सीआरपीएफ तथा अजय कुमार सिंह, कमांडेंट, सीआरपीएफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी, नवनियुक्त युवा, उनके परिजन एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के युवा अब अपनी योग्यता के दम पर देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। सरकार का यह कदम प्रदेश में शांति और विकास के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

फ्लाईओवर के पिलरों पर सजी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत चित्रकारी कर रही आकर्षित
बीजापुर में तीन लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार, लंबे समय से था नक्सल संगठन में सक्रिय
शिवनाथ का जलस्तर बढ़ा… विधायक व महापौर ने लिया जायजा अफसरों को दिए निर्देश
कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में 8909 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार
जानें कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर साहित्य उत्सव में ‘भारत का बौद्धिक विमर्श’ सत्र बना वैचारिक मंथन का केंद्र
Next Article रायपुर साहित्य उत्सव: दूसरे दिन लोकगीतों पर हुई जीवंत परिचर्चा… लोक साहित्य जन–जीवन की गहरी अनुभूतियों से उपजा समृद्ध साहित्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?