ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : दुर्ग में युवक की तलवार मारकर हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुए आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big Breaking : दुर्ग में युवक की तलवार मारकर हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुए आरोपी

By Mohan Rao
Published: October 9, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

दुर्ग। बीती रात दुर्ग शहर में पुराने विवाद को लेकर तलवार मारकर युवक की हत्या कर दी। हत्या करने वाला कोई जवान नहीं बल्कि एक नाबालिग है। नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यह कांड किया। दरअसल युवक पर तलवार व डंडे से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। घटना की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हुई चंद घंटों में नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में एएसपी शहर संजय ध्रुव ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे राजीव नगर निवासी विजय चंद्राकर (26) अपनी स्कूटी से अपने घर जा रहा था। गया नगर के परमेश्वरी स्कूल के पास सागर गुप्ता (23) व शंकर साहू (24) के साथ नाबालिग ने उसका रास्ता रोका। यहां पर पुराने विवाद व रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर विजय के साथ विवाद हुआ। इस दौरान नाबालिग सहित तीनों ने विजय को डंडे व तलवार मारा और वहां से भाग गए।

इस हमले से विजय चंद्राकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। घंटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सीएसपी दुर्ग शिल्पा साहू व कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई और तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू करवाया। घटना के चार घंटों के भीतर ही पुलिस ने इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 ,34 तहत अपराध क़ायम कर विवेचना की जा रही है।

Digital Arrest : भिलाई में ट्राई, सीबीआई और ईडी का अफसर बताकर डराया और ठग लिए 49 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला
धोनी का सीएसके की ओर से खेलने के सवाल पर श्रीनिवासन ने कहा -धोनी के बिना सीएसके नहीं, सीएसके के बिना धोनी नहीं
डीआरडीओ ने 5 दिन में बनाया 500 बेड का अस्पताल… निरीक्षण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दी अधिकारियों को बधाई
शराब दुकानों के बाहर मेले जैसी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही , कई जगह विरोध भी
मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में मासूम की हत्या, पड़ोसी युवक ने महज इतनी सी बात पर किया यह कांड… पुलिस गिरफ्त में खुला राज
Next Article बिरयानी सेंटर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, भेद खुलते ही फरार हुए महादेव बुक सटाेरिए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?