ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचा युवक शिवनाथ में डूबा, 20 घंटे की तलाश के बाद मिला शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचा युवक शिवनाथ में डूबा, 20 घंटे की तलाश के बाद मिला शव

By @dmin
Published: September 18, 2022
Share
नदी किनारे रेस्क्यू के दौरान बैठे लोग
SHARE

दुर्ग। शिवनाथ नदी तट पर दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई है। शनिवार को डूबे युवक का शव रविवार दोपहर को लगभग 20 घंटे से भी अधिक देर की मशक्कत के बाद बरामद किया गया। युवक की पहचान सिकोला भाटा निवासी दाऊ ठाकुर के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

बता दें सिकोला भाठा दुर्ग निवासी दाऊ ठाकुर पिता केवल ठाकुर (21) शनिवार शाम लगभग 4 बजे अपने दोस्तों के साथ बेलौदी गांव में शिवनाथ नदी किनारे पार्टी करने पहुंचा था। इस दौरान एक जगह बैठकर सभी दोस्त पार्टी कर रहे थे। इस बीच दाऊ ठाकुर रपटा के पास नहाने पहुंचा और पैर फिसलने से गहराई में चला गया। नजारा देखने के बाद दोस्त चीख पुकार मचाने लगे।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक का पता नहीं लगा पाई। रात होने के बाद रेस्क्यू रोक दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। एसडीआरएफ ने युवक का शव बाहर निकाल दिया।

युवक के नदी में डूबने की सूचना के बाद परिजन भी नदी किनारे पहुंच चुके थे। परिजन आस में थे कि उनके बच्चे को कुछ नहीं हुआ होगा लेकिन जैसे ही शव बरामद किया गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

एसटीएफ कालोनी वासियों की दूर हुई पेयजल समस्या…. विधायक वोरा व महापौर के प्रयासों से वर्षों बाद टैंकर मुक्त होगा क्षेत्र
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू के जन्मदिन पर 26 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान…. दिया मानव सेवा का संदेश
बिहार में आंधी-तूफान का कहर: 92 लोगों की मौत, यूपी में आकाशीय बिजली से 24 की गई जान
विधायक रिकेश की घोषणा पर लगी एमआईसी की मुहर, नेहरू नगर में कीर्ति स्तंभ के साथ लगेगी आचार्य विद्यासागर की प्रतिमा
Video : देर रात सोसायटी में नशेड़ी लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, गार्ड का कॉलर पकड़कर की बदतमीजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब तक 288 स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज, एक की मौत
Next Article Al-Qaeda's 10th terrorist caught by NIA पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, इन दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?