ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarhRaipur

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

By Mohan Rao Published October 4, 2026
Share
SHARE

साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

दो श्रेणियों के छह विजेताओं को कुल 3.75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से किया गया सम्मानित

रायगढ़। साइबर अपराधों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह रायगढ़ के पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग की गई।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के तेजी से बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों की चुनौती भी बढ़ी है। इससे बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं साइबर जागरूक बनें और ‘साइबर एम्बेसडर’ की भूमिका निभाते हुए अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की चिन्हित सेवा गतिविधियों में साइबर जागरूकता को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने सिनेमा और रचनात्मकता को साइबर सुरक्षा से जोड़कर युवाओं तक प्रभावी संदेश पहुंचाने की अभिनव पहल की है।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने साइबर जागृति अभियान और तकनीक आधारित जनजागरूकता पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक का उपयोग जनहित, जागरूकता और सुरक्षा के लिए किया जाना समाज को अधिक सुरक्षित बनाने में प्रभावी साबित हो सकता है।

सात सप्ताह में करीब 2 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ संचालित किया गया। सात सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में विभिन्न गतिविधियों और माध्यमों से करीब 2 लाख लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत ‘संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता को साइबर जागरूकता से जोड़कर डिजिटल सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना था।

11 राज्यों के 35 जिलों से मिलीं 162 फिल्में, रूस से भी आई प्रविष्टि

प्रतियोगिता को देशभर से व्यापक प्रतिसाद मिला। देश के 11 राज्यों के 35 जिलों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब रायगढ़ का विशेष सहयोग रहा, जबकि प्रबंधन की जिम्मेदारी Take 3 Studios द्वारा संभाली गई। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए प्रतिष्ठित फिल्मकारों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। इसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ के निर्देशक श्री मनोज वर्मा, फिल्मकार श्री योगेंद्र चौबे तथा रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक श्री सुनील चिपड़े शामिल रहे।

‘दूसर छोर’ और ‘एक्सेस लिंक’ ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता की श्रेणी ‘अ’ (3 से 6 मिनट) में स्वपनिल कोटरीवार की फिल्म ‘दूसर छोर’ ने प्रथम, होमेन्द्र कुमार की फिल्म ‘जरूरत’ ने द्वितीय तथा प्रकाश पटेल की फिल्म ‘गुपचुप ठेला’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेणी ‘ब’ (1 से 3 मिनट) में दीपक जायसवाल की फिल्म ‘एक्सेस लिंक’ प्रथम, तुषार सोलंकी की फिल्म ‘Dial 1930’ द्वितीय और समीर चन्द्रा की फिल्म ‘Golden Hour’ तृतीय स्थान पर रही। श्रेणी ‘अ’ के प्रथम विजेता को 1 लाख रुपए, द्वितीय को 75 हजार रुपए और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपए प्रदान किए गए। श्रेणी ‘ब’ में प्रथम विजेता को 75 हजार रुपए, द्वितीय को 50 हजार रुपए तथा तृतीय विजेता को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। इस प्रकार दोनों श्रेणियों के छह विजेताओं को कुल 3.75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

‘The Cyber Trap’ के जरिए बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके

समारोह में रायगढ़ पुलिस द्वारा विशेष रूप से तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग की गई। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थी, बल्कि आम नागरिकों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलग से तैयार की गई है। फिल्म में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह सहित अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एवं निर्देशन  ऋभू समर्थ सिंह ने किया है। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, प्रतिभागी, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

Mohan Rao October 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
Next Article रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?