ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Youngistan Cup-2023: आज खेले गए 13 मैच, रोमांच से रहा भरपूर, मनीष ने दिया स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Youngistan Cup-2023: आज खेले गए 13 मैच, रोमांच से रहा भरपूर, मनीष ने दिया स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित

By Om Prakash Verma
Published: January 7, 2023
Share
Youngistan Cup-2023: आज खेले गए 13 मैच, रोमांच से रहा भरपूर, मनीष ने दिया स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित
Youngistan Cup-2023: आज खेले गए 13 मैच, रोमांच से रहा भरपूर, मनीष ने दिया स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित
SHARE

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित यंगिस्तान कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज रिसाली, राधिका नगर एवं खुर्सीपार मैदान में कुल 13 मैच खेले गये। मैच के पूर्व आज समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय द्वारा खुर्सीपार पहुंचकर युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित किया गया। आज तीनों ही आयोजन स्थल पर समिति के युवा सदस्यों और युवाओं ने मैदान की साफ- सफाई करते हुए भिलाई की सफाई अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए आमजनों को जागरूकता का संदेश दिया।

यंगिस्तान कप 2023 के दूसरे दिन आज रिसाली, राधिका नगर एवं खुर्सीपार तीनों आयोजन स्थल पर भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी। लोगों में क्रिकेट को लेकर रोमांच देखते ही बन रहा था। आज खेले गए 13 मैचों में टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। आज रिसाली में खेले गये मैचों में पहला मैच ओम 11 रिसाली और द बॉयस 11 रिसाली के बीच खेला गया, जिसमें ओम 11 की टीम 11 रन से जीत दर्ज की। तत्पश्चात दूसरे मैच में स्टूडेंट इलेवन सेक्टर 2 ने जीत दर्ज की। इसी क्रम में तीसरे मैच में रिसाली 11, चौथे मैच में फैंटम इलेवन ने शानदार जीत हासिल की। वहीं अन्य मैचों में आरआर सेक्टर-2 व क्लब इलेवन ने जीत दर्ज की।

इसी क्रम में राधिका नगर में खेले गये मुकाबलों में अमेजिंग इलेवन, एनसीसी दुर्ग, विक्की इलेवन, एसएससी इलेवन, जेएसआर और राइजिंग स्टार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं खुर्सीपार में भी मैच के रोमांचक नजारे देखने को मिले। जहां पहले मैच में भिलाई वाले, दूसरे मैच में बीएनसीसी, तीसरे मैच में चैलेंजर्स ब्वायज, चौथे मैच में संकेत इलेवन, पांचवे मैच में होप इलेवन व छठें मैच में खुर्सीपार ब्वायज ने जीत दर्ज की। मैच के दौरान मुख्य रूप से समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, विष्णु पाठक, महामंत्री मदन सेन, युवा शाखा महामंत्री दिलीप केशरवानी, पार्षद महेश वर्मा, धर्मेंद्र भगत, रिंकू साहू, मुकेश सिंह, आदित्य टोपा, अंकित राजपूत आदि उपस्थित थे।

Big news : पेड़ से टकराने से कार में लगी ऐसी आग, जिंदा जल गए कार सवार…. जली कार से बरामद हुए सिर्फ कंकाल
खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला: अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा अवॉर्ड… पहले राजीव गांधी के नाम पर था अवॉर्ड
छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता ने स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा
छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या की, शव के हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया कुएं में
CG Crime : नशेड़ी पति ने पत्नी को जिंदा चूल्हे में झोंका, रसोई में मिली थी अधजली लाश… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश की संस्कृति पर आधारित कलाकृति भेंट की सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश की संस्कृति पर आधारित कलाकृति भेंट की
Next Article Big news : सुपेला के बार संचालक को उसके कुक ने लगाया लाखों का चूना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?