ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद…. सट्टा खाईवालों पर ब्लैकमेल का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद…. सट्टा खाईवालों पर ब्लैकमेल का आरोप

By Mohan Rao
Published: March 28, 2026
Share
भिलाई में युवक ने लगाई फांसी
SHARE

सिर व नाक में चोंट के निशान से भाई ने जताई हत्या की आशंका

भिलाई। स्मृति नगर थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम मोहन कुमार रामटेके बताया गया है। मौके पर मिले सुसाइडल नोट में सट्टा खाईवाली करने वाले पुरुष व महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। शव के सिर व नाक पर चोंट के निशान होने से मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में किराए के मकान में रहने वाले मोहन कुमार रामटेके की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। सूचना पर पहुंची स्मृति नगर थाना पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पुलिस को एक सुसाइडल नोट मिला है। सुसाइडल नोट में लिखा है कि मेरी मौत को नजरंदाज ना करें, क्योंकि राजू बोलता है कि पुलिस मेरी जेब में है क्योंकि हम कांग्रेस के नेता हैं।

सुसाइडल नोट में यह भी उल्लेख है कि राजू पाल और सोनिया गोस्वामी सट्टा चलाते हैं। उन्होंने मुझे धमकी दिए हैं कि एक लाख रुपए नहीं देने पर किसी मामले में फंसाकर जेल भेज देंगे। राजू से मदद मांगने पर उसने भी इंकार कर सोनिया गोस्वामी का नंबर दे दिया। अब दोनों मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। राजू और सोनिया जैसे लोगों को सजा दी जाए। क्योंकि वे आम आदमी को झांसे में लेकर अपना फायदा उठाते हैं। सुसाइडल नोट के नीचे मृतक मोहन कुमार रामटेके ने अपना हस्ताक्षर किया है।

इस मामले में मृतक के भाई नवीन कुमार रामटेके ने बताया कि मोहन कुमार रामटेके पेंटिंग और कुकिंग का काम करता था। पांच छह महीने पहले ही यहां आकर किराए पर रह रहा था। उसकी दो बेटियां हैं। अभी उनकी मां श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती है। आज उसका आपरेशन होना था। भाई मोहन कुमार रामटेके शुक्रवार को देर शाम अस्पताल से घर आया था। आज सुबह भाभी ने फोर करके भाई के नहीं रहने की जानकारी दी। लाश में सिर और नाक पर चोंट के निशान है। फांसी लगाकर खुदकुशी की है तो फिर चोंट कैसे लग गई। इसलिए खुदकुशी के बजाय लग रहा है कि हत्या के बाद खुदकुशी का रंग देने का प्रयास किया गया है। नवीन ने मामले में सही जांच करने का निवेदन पुलिस से किया है।

पीएम रिपोर्ट से सच आएगा सामने
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में खुदकुशी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सुसाइडल नोट मिला है। उसकी वास्तविकता की जांच करनी पड़ेगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही चोंट के निशान को लेकर कुछ कहा जा सकता है। कुल मिलाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्य सचिव का निर्देश: खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में सुनिश्चित करें आवश्यक व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में की कवर्धा के कानून व्यवस्था की समीक्षा… कहा- वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करे सख्त कार्रवाई
राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद
भिलाई में शुरू हुआ दिव्य रथ : राजनांदगांव सीआरसी तक नि:शुल्क जा सकेंगे दिव्यांग व वरिष्ठ, विधायक रिकेश ने दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर टीएमसी पर बरसे पीएम, बोले- यह संविधान और लोकतंत्र का अपमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षा की गुणवत्ता परखने उतरे अधिकारी कलेक्टर, एसएसपी और डीएफओ ने किया पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण
Next Article सीएम साय की हाईलेवल मीटिंग : आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर कड़ी करवाई का निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?