ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में फांसी पर झूला युवक, 7 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा पत्नी से था परेशान… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में फांसी पर झूला युवक, 7 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा पत्नी से था परेशान… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: May 9, 2024
Share
मृतक सुमित गिरी की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शादीशुदा था लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं थी। युवक का तलाक का भी केस चल रहा है जिसकी गुरुवार को पेशी थी। पेशी में जाने से पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले सात पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें पत्नी से परेशान होने की बात का जिक्र है। फिलहाल मामले में छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जागृति चौक कैंप दो निवासी सुमित कुमार गिरी ने बुधवार की रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह युवक की लाश उसके कमरे में फंदे पर लटकती मिली। घरवालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी में भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक सुमित गिरी ने मरने से पहले 7 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है।

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। सुमित गिरी की 2019 में उनकी शादी हुई। शादी के बाद ही एक महीने बाद लड़की ने ससुराल वालों के साथ रहने से मना कर दिया जिसकी वजह से पति के साथ अलग से किराए के मकान में रहने लगी कुछ ही समय बाद जुड़वा बच्चे हुए। पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों ने मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसके बाद दोनों के बीच तलाक की अर्जी भी लगी। तलाक केस में 9 मई को पेशी होनी थी। इसके कारण भी वह काफी परेशान था और इसी वजह से यह कदम उठाया।

पत्नी के मायके वालों ने लगाया प्रताडना का आरोप
इधर इस मामले में मृतक की पत्नी के मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक के ससुर का कहना है कि सुमित के घर वाले अनीता को परेशान करते थे। कोई काम करने पर सुमित की जेठानी रोक-टोक करती थी।  जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी इस वजह से झगड़ा बढ़ता था। मृतक के ससुर ने सुमित पर शराब पीकर पत्नी से मारपीट का भी आरोप लगाया। इसी वजह से उसकी पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया। दो बच्चे होने के बाद जब अनीता के ससुराल वालों का आना-जाना शुरू हुआ तो जेठानी की प्रताड़ना फिर शुरू हो गई। इसलिए वह मायके आकर रहने लगी।

उत्तराखंड में एक दिन में 63 हेक्टेयर जंगल खाक, आग पर काबू पाने एनडीआरएफ संभालेगी मोर्चा
डिप्टी सीएम साव के विभागों के लिए 14655 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित
बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मामले, 235 एक्टिव मरीजों की संख्या
कृषि के मितान बैलों के श्रृंगार व धान के गर्भ पूजन का पर्व-पोला
तातापानी महोत्सव का सीएम साय ने किया शुभारंभ, बोले- मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था 19 क्विंटल डोडा, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में आया तस्कर
Next Article जशपुर की बेटियों ने 10वीं, 12वीं में प्रदेश भर में किया नाम रोशन, 7 विद्यार्थियों को मिली मेरिट में जगह

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?