ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : आईटीआई ग्राउंड में युवक की बेरहमी से पिटाई… अस्पताल में हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : आईटीआई ग्राउंड में युवक की बेरहमी से पिटाई… अस्पताल में हुई मौत

By Mohan Rao
Published: September 16, 2023
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना आईटीआई ग्राउंड की बताई जा रही है। शुक्रवार रात लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच बदमाशों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल  ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।

मृतक मलकीत सिंह, थाने का घेराव करने पहुंचे सिख समुदाय के लोग

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खुर्सीपार स्थित गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह के बेटे मलकीत सिंह उर्फ वीरू के रूप में हुई है। मलकीत सिंह दुर्गा मंदिर वार्ड खुर्सीपार में रहता था और इनकी बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई की दुकान है। वह शुक्रवार रात को गदर 2 मूवी देखकर लौट रहा था, इस बीच आईटीआई मैदान के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उससे मारपीट की।

घटना रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मलकीत जैसे की आईटीआई मैदान के पास पहुंचा तो करीब 5-6 युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश युवक उससे गालीगलौच कर मारपीट करने लगे। मलकीत ने इसका विरोध किया तो चाकू निकाल कर मार दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद सभी उसे छोड़कर भाग गए। बुरी तरह से घायल मलकीत कोरायपुर के रामकृष्णा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

सिख समुदाय ने किया थाने का घेराव
घटना के बाद सिख समुदाय में भारी रोष है। गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य और सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में खुर्सीपार थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद एएसपी संजय ध्रुव भी मोके पर पहुंचे। सिख समुदाय के लोगों को समझाइश दी गई। खुर्सीपार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खुर्सीपार पुलिस ने 6 संदेहियों की पहचान की है और उनकी खोजबीन में लग गई है। वहीं सिख समुदाय के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में डटे हुए हैं।

एक आरोपी हिरासत में
इस मामले में एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि बीती रात आईटीआई ग्राउंट के पास कुछ बदमाशों ने युवक की पिटाई कर चाकू मारा था। इससे घायल युवक को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। एक संदेही को हिरासत में ले लिया गया और बाकि की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, तालाब के पास शव मिलने से सनसनी
Railway Breaking : दुर्ग से जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नवरात्रि में डाेंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस… मांगा पांच करोड़ का हर्जाना
गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा: मोबाइल पर छात्राओं को करता था वॉच, गिरफ्तार संचालक बीएसपी कर्मचारी
एसबीआई ने दिया झटका: देश के सबसे बड़े बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द, त्योहारी सीजन में बढ़ी मुसीबतें… जानिए किस रूट कितनी ट्रेनें है कैंसिल
Next Article जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?