ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आने और जाने का ट्रेन टिकट साथ में बुक करने पर मिलेगा 20% का डिस्काउंट, जानिए क्या है रेलवे का नया प्लान?
Share
Notification Show More
Latest News
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

आने और जाने का ट्रेन टिकट साथ में बुक करने पर मिलेगा 20% का डिस्काउंट, जानिए क्या है रेलवे का नया प्लान?

By Mohan Rao Published August 10, 2025
Share
रेलवे टिकट पर 20 फीसदी छूट
SHARE

भिलाई। त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने नइ स्कीम शुरू की है। रेलवे ने यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत कोई यात्री आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करता है, तो उसे वापसी टिकट पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। रेलवे इस स्कीम को फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू कर रहा है। 14 अगस्त से यह स्कीम शुरू हो रही है।

नई स्कीम के तहत रेल टिकटों पर छूट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगी, जो आने और जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करेंगे। इसके तहत सबसे पहली शर्त यह है कि आने व जाने का टिकट एक ही ट्रेन की होनी चाहिए। टिकट में यात्री का नाम, उम्र, पहचान पत्र और बाकी सारी जानकारी एक जैसी होनी चाहिए। साथ ही यात्रा एक ही तरह की सीट (जैसे स्लीपर या एसी) में और एक ही ट्रेन या ट्रेन जोड़ी में होनी चाहिए, तभी यह सुविधा मिलेगी।

आसान भाषा में समझिए कैसे मिलेगा डिस्काउंट
नई स्कीम के अनुसार मान लीजिए आप दुर्ग से पटना की टिकट साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) में करा रहे हैं तो वापसी भी उसी ट्रेन से वापसी पटना से दुर्ग तक साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) में टिकट बुक करानी पड़ेगी। यात्री का नाम, उम्र, सोर्स-डेस्टिनेशन, दूरी और क्लास दोनों टिकटों में एक जैसी होनी चाहिए। यात्रा एक ही श्रेणी और एक ही रूट पर होनी चाहिए। इस स्कीम के तहत अगर कोई यात्री 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच अपने घर जाने की टिकट बुक करता है। 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच वापसी की टिकट साथ में लेता है, तो उसे वापसी टिकट पर 20 प्रतिशतकी छूट मिलेगी। राउंड ट्रिप टिकट की बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। यह योजना सिर्फ कन्फर्म टिकटों पर ही लागू होगी। फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर यह सुविधा सभी नियमित और स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी।

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी सुविधा
यात्री रेल टिकट कहां से बुक करें यात्री चाहें तो टिकट ऑनलाइन आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप से बुक कर सकते हैं, या फिर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से भी यह टिकट लिया जा सकता है। यह योजना उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो त्योहारों में ट्रेन से घर जाकर उसी ट्रेन से वापस लौटते हैं। रेलवे ने त्योहारों के समय भीड़ और टिकट की किल्लत को देखते हुए यह फैसला लिया है।

You Might Also Like

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

Mohan Rao August 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी
Next Article जशपुर में 3 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों का लोकार्पण, सीएम साय बोले- दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुचाना सरकार की प्राथमिकता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?