ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूएई के मैसेजिंग एप पर जासूसी करने का आरोप, गूगल-एपल ने अपने स्टोर से हटाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

यूएई के मैसेजिंग एप पर जासूसी करने का आरोप, गूगल-एपल ने अपने स्टोर से हटाया

By @dmin
Published: December 24, 2019
Share
SHARE

वॉशिंगटन. गूगल और एपल ने अपने एप स्टोर से अमीरात के मैसेजिंग एप टो-टोक को हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक, ऐसी खबरे आ रही थीं कि इस ऐप का इस्तेमाल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए जासूसी करने में किया जा रहा था। यह मामला न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद सामने आया। यूएई में लाखों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, यह एप यूजर्स की गतिविधियों को ट्रैक करता है और इसे यूएई सरकार के साथ साझा करता है। अनाडोलू न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गूगल ने आरोप लगाया है कि एप उसकी नीतियों का उल्लंघन कर रहा था। वहीं, एपल जासूसी के दावे की जांच कर रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि मैसेजिंग एप के मालिक और अबु धाबी की हैकिंग कंपनी डार्क मैटर के बीच अच्छे संबंध हैं। एफबीआई हैंकिंग कंपनी की जांच में लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में लोकप्रिय मैसेजिंग एप टोटोक वास्तव में एक सरकारी जासूसी उपकरण है। इसे यूएई के खुफिया अधिकारियों के फायदे के लिए बनाया गया है। इसका इस्तेमाल यूजर्स की बातचीत और आंदोलनों (मूवमेंट्स) को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।

टोटोक इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यूएई ऐसा देश है, जहां वॉट्सएप और स्काइप जैसे मैसेजिंग एप आंशिक रूप से प्रतिबंधित हैं। टोटोक मध्य पूर्व और अन्य देशों के यूजर्स में लोकप्रिय है। पिछले हफ्ते अमेरिका में यह सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वाले एप में से एक बन गया।

मोदी के मंत्री अठावले का ऐलान, घर लौट जाएं किसान, संसद के अगले सत्र में एमएसपी पर भी विचार करेगी सरकार
अमानवीयता: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, रात में शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन
यूपी से बिहार तक वक्फ की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा, खड़ी कर दी गईं इमारतें, जीपीएस सर्वे में खुलासा
महाराष्ट्र के बाद एक और कोरोना विस्फोट: महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल की 43 छात्राएं कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के नरेला में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर
Next Article कश्मीर मुद्दे पर समझौता नहीं होगा: सेना प्रमुख बाजवा; रूस बोला- यूएन में इस पर चर्चा करने में कोई दिलचस्पी नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?