ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योजना के तहत दी जाएगी धान खरीदी की शेष राशि-मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

योजना के तहत दी जाएगी धान खरीदी की शेष राशि-मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: December 2, 2019
Share
SHARE

किसानों के हितों के प्रति संकल्पित सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बटरेल में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के ग्राम बटरेल में लगभग 20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बटरेल में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के हितों के प्रति सरकार संकल्पित है। अभी किसानों का धान 1815 और 1835 रुपये में खरीदा जा रहा है। बजट में प्रावधान कर योजना के तहत शेष राशि किसानों को हस्तांतरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बोनस देने वाले राज्यों से धान खरीदी पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में केंद्र से लगातार छत्तीसगढ़ की विशिष्ट स्थिति को देखते हुए अनुरोध किया गया है कि हमें किसानों को 2500 रुपये में धान खरीदने की अनुमति दें। पंजाब और हरियाणा में किसान तीन फसल लेते हैं। हमारे यहां तो किसान केवल एक ही फसल लेते हैं इसलिए किसानों को धान का पर्याप्त दाम मिलना चाहिए ताकि किसान पूरी तरह संतुष्ट हों। उन्होंने कहा कि हम किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। योजना के तहत किसानों के खाते में शेष राशि हस्तांतरित करेंगे। श्री बघेल ने कहा कि ओडिशा में कालियन और तेलंगाना में रायतु योजना है। इनके माध्यम से वहां किसानों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह से योजना बनाकर किसानों को शेष राशि हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान किसानों के हैं, इन्हें जितना सहेजेंगे, यह विकास के लिए उतने ही बड़े माध्यम साबित होंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि गोबर के माध्यम से कम्पोस्ट खाद बनाए। जैविक खेती का अच्छा बाजार उपलब्ध है, यदि किसी कारण से बाजार की उपलब्धता नहीं हो पा रही है तो सरकार इसे क्रय करेगी। श्री बघेल ने गौठान के संचालन के लिए पैरा दान करने की अपील ग्रामीणों से की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटन क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए बड़ी योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बटरेल के स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन कार्य व जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही 2 करोड़ 43 लाख की लागत से बने झींट स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया। मोरिद एवं खुदमुदा स्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण के साथ ही उन्होंने रानीतराई, गाड़ाडीह एवं अचानकपुर केंद्र का भूमिपूजन भी किया। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल की घोषणा भी की। श्री बघेल ने इस अवसर पर 300 दिव्यांगजनों को सामग्री और बच्चों को जाति प्रमाणपत्र का भी वितरण किया।

गुस्ताखी माफ़: उत्कृष्ट विद्यालयों के मामले में हड़बड़ी ठीक नहीं
सरपंच संघ की मांग पर मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल में 4 से 5 बड़े स्टील प्लांट खोलने की दी सहमति: कहा- शहीद महेन्द्र कर्मा की इच्छानुरूप होगा बस्तर का विकास
उड़िया समाज के परिवारिक मिलन में दिखा उत्साह… महिलाओं ने भी गोली,चम्मच,कुर्सी दौड़ में लिया हिस्सा
भेंट-मुलाकात में आज जांजगीर-चांपा जाएंगे CM भूपेश, इस छोटे से गांव में बैठकर जानेंगे लोगों की समस्याएं, ऐसा है पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाज शूरवीर सम्मान से सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धान खरीदी के प्रथम दिन पहुंचे औंधी, जामगांव (एम), तर्रा, फुंडा के धान खरीदी केंद्र
Next Article मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के वैवाहिक पत्रिका ‘मंगल माधुरी’ का विमोचन किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?