ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यहां तीन महीने से बस्ती में चहलकदमी कर रहा है तेंदुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

यहां तीन महीने से बस्ती में चहलकदमी कर रहा है तेंदुआ

By @dmin
Published: January 6, 2020
Share
SHARE

जबलपुर. जबलपुर (jabalpur) के नयागांव में तेंदुए (Leopard) की दहशत बरकरार है. वन विभाग (Forest department) अभी तेंदुए की तलाश ही कर रहा है लेकिन स्थानीय लोगों को लगभग रोज कहीं ना कहीं किसी ना किसी लोकेशन पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है. कभी वो धूप तापने किसी चट्टान पर बैठता है. कभी कहीं चहलकदमी करता दिख रहा है. नयागांव से लगी पहाड़ी पर वन विभाग ने ट्रैप कैमरा (Trap camera) लगाया है. उसमें भी तेंदुए की तस्वीर कैप्चर हुईे. लेकिन वन विभाग (Forest department)के अधिकारी कह रहे हैं कि तस्वीर की जांच के बाद तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की जाएगी.

जबलपुर के नयागांव इलाके के लोग काफी समय से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से सहमे हुए हैं. इस इलाके में तेंदुआ आ गया है जो लगातार आसपास घूम रहा है. अब वो सोसायटी के अध्यक्ष रजत भार्गव के घर के नजदीक से गुजरने वाले नाले तक पहंच चुका है. रविवार को वन विभाग ने जिस जगह पर कैमरा लगाया था वहां और उसके आसपास का निरीक्षण किया. वहां एक जगह नर तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं. उसकी तस्वीर भी ट्रैप कैमरे में कैद हुई है. बावजूद इसके वन विभाग के हाथ खाली हैं.

3 महीने से चहलकदमी


तीन महीने से तेंदुए इस इलाके में मौजूद है. लोगों की शिकायत के बाद सोसायटी के अध्यक्ष रजत भार्गव ने 19 दिसंबर को खुद टेलिस्कोप और कैमरे की मदद से तेंदुए की तस्वीर लेकर वन विभाग को सौंपी थी. उसके बाद कान्हा नेशनल पार्क से स्पेशलिस्ट की टीम दो बार आकर पहाड़ी का मुआयना कर चुकी है. नयागांव के आसपास 4 पिंजरे भी लगा दिए गए लेकिन खाली पिंजरों में न तो तेंदुआ फंसा और न ही वन विभाग की टीमों को यह तेंदुआ नजर आया. बहरहाल आलम यह है कि स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारी अलग-अलग दावे कर रहे हैं.

डरे हुए हैं लोग

तेंदुए के लगातार मूवमेंट से इलाके के लोग घर से निकलने में डरने लगे हैं. सोसायटी अध्यक्ष का कहना है वन विभाग अधूरे संसाधनों के साथ केवल औपचारिकता निभा रहा है. दावा है कि तेंदुए ने क्षेत्र में घूमने वाले आवारा कुत्तों का शिकार किया है जिससे उनकी संख्या बेहद कम हो गई है. स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है. वो शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं. पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर अब तेंदुआ लोगों के घरों के आसपास चहलकदमी करने लगा है जिससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है.

फेंसिंग से दोनों हो जाएंगे सुरक्षित

बहरहाल वन विभाग के ट्रैप कैमरे में एक तेंदुआ नजर आया है जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि नर-मादा तेंदुए के साथ उनके दो शावक भी पहाड़ी और आसपास के घने जंगल में अपना घर बसा चुके हैं. यदि प्रशासन तेंदुआ नहीं पकड़ पा रहा है तो कम से कम रहवासी क्षेत्र और पहाड़ी के बीच फेंसिंग कर सकता है जिससे दोनों ही सुरक्षित हो जाएं.

Big news : कोंडागांव में आरक्षक ने सर्विस रायफल से खुद को उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस
मोदी के मंत्री अठावले का ऐलान, घर लौट जाएं किसान, संसद के अगले सत्र में एमएसपी पर भी विचार करेगी सरकार
वायुसेना दिवस: भारत के आसमान में गरजा राफेल विमान, अपाचे और एम-35 ने दिखाए करतब
मथुरा: आश्रम में संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आंवला, इन 4 तरीकों से करें सेवन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Finance Minister announced the LTC Cash Voucher Scheme कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति: मंत्री सीतारमण
Next Article कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ पर निशाना- अगर मैं MP आ गया तो एक रात भी चैन से नहीं सोने दूंगा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?