ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहरी गौठान में पशुओं के उत्तम चारा के लिए यशवंत घास का किया जा रहा है रोपण…… सब्जियों की उन्नत खेती सहित गोबर से बने अन्य उत्पाद बनेंगी आय का स्रोत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहरी गौठान में पशुओं के उत्तम चारा के लिए यशवंत घास का किया जा रहा है रोपण…… सब्जियों की उन्नत खेती सहित गोबर से बने अन्य उत्पाद बनेंगी आय का स्रोत

By @dmin
Published: August 13, 2020
Share
Yashwant grass is being planted in urban Gowthan
Yashwant grass is being planted in urban Gowthan
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निर्मित शहरी गौठान में पशुओं के उत्तम चारा के लिए यशवंत घास एवं नेपियर ग्रास लगाने का कार्य स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है, लगभग 1/2 एकड़ क्षेत्रफल में घास लगाया जा चुका है। पशुओं के लिए पौस्टिक माने जाने वाले यशवंत घास की खासियत एवं गुणवत्ता को देखते हुए इसे रोपित किया जा रहा है। मांग के अनुसार सब्जियों का उत्पादन महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रचलित भाजी एवं सब्जियों का उत्पादन मांग के अनुरूप किया जा रहा है।

एक फसल पूर्ण होने के उपरांत अब महिलाओं ने दूसरी फसल लेने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। छत्तीसगढ़ में प्रचलित चना भाजी एवं अन्य भाजी का उत्पादन महिलाएं करेंगी इसके लिए उन्होंने लेआउट तैयार कर लिया है। जगह का पूरा-पूरा उपयोग करने के लिए फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे, बाजार में आने से पूर्व वाली फसल का भी चयन किया जा रहा है! फूलदार पौधों में गेंदा इत्यादि का उत्पादन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहरी गौठान में सब्जियों की जैविक खेती की जाती रही है, क्रेता स्वयं यहां पहुंच कर सब्जी क्रय करते हैं।

वर्मी टैंक बनाने जोन क्षेत्रों में तेजी से हो रहा काम

आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने सभी जोन कमिश्नरों को हर दिन गोबर खरीदी और इसके पेमेंट की स्थिति की नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने वर्मी टैंक बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश भी जोन कमिश्नरों को दिए हैं ताकि गोबर की आवक के मुताबिक वर्मी टैंक तैयार रहें। भिलाई के शहरी गौठान में हर दिन हितग्राही लगभग सात हजार किलोग्राम के आसपास गोबर का विक्रय कर रहे हैं। यहां स्वसहायता समूहों की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट बनाने में जुट गई हैं। गोबर की तेजी से आ रही आवक को देखते हुए वर्मी टैंक बनाने की कार्यवाही भी तेजी से की जा रही है। यहां कार्य कर रही आर्य समूह की सुशीला जंघेल ने बताया कि जिस प्रकार से गोबर की तेजी से आवक हो रही है, उससे बड़े पैमाने पर वर्मी कंपोस्ट के लिए कच्चा माल तैयार हो रहा है। हम लोग इसे प्रोसेस करने में लगे हैं। सुशीला ने बताया कि गोधन न्याय योजना में तेजी से भुगतान होने का बड़ा सकारात्मक असर दिखा है। पशुपालकों के लिए सरकार की यह योजना आर्थिक अवसर लेकर आई है। इससे लोग पशुधन को सहेजेंगे भी और पशुपालन को बढ़ावा भी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि भिलाई में जिन जगहों पर गोबर की खरीदी की जा रही है वहां पर अतिरिक्त वर्मी कंपोस्ट बनाये जा रहे हैं। गोबर की आवक की संभावना के दृष्टिकोण से इन्हें तैयार किया जा रहा है। आय के स्रोत बढ़ाने महिलाओं को मिल रहा है प्रशिक्षण शहरी गौठान में महिलाएं एकजुट होकर कार्य कर रही है। स्व सहायता समूह की महिलाएं महत्वपूर्ण कार्यों को आपस में विभाजित कर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य कर रही है। यहां पर गोबर से निर्मित होने वाले विभिन्न उत्पादों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। महिलाओं ने हाथ से निर्मित गोबर का कंडा एवं लकड़ी तैयार करना भी प्रारंभ कर दिया है, पूर्व में भी कंडा विक्रय कर महिलाओं ने अपने आय में वृद्धि की है।

पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ‘छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष
Big News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, यहां से लाए जाएंगे टायगर…. जानिये क्या है सरकार का प्लान
जींद सिविल अस्पताल से कोविड वैक्सीन चोरी, 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन ले गए चोर
श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया
हाथों में हरा-नीला डिब्बा लेकर निकली महिलाएं… शहर को सुंदर बनाने और स्वच्छ रखने लोक कलाकार कर रहे जागरूक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय रेल की नई योजना, देरी से पहुंचने वाली निजी ट्रेनों को चुकाना होगा हर्जाना भारतीय रेल की नई योजना, देरी से पहुंचने वाली निजी ट्रेनों को चुकाना होगा हर्जाना
Next Article Hyderabad-based startup Skyroot built Raman हैदराबाद के स्टार्टअप स्काईरूट ने बनाया देश का पहला निजी रॉकेट इंजन रमण…. किया सफल परीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?