ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्थ टेस्ट में यशस्वी का शतक, 77 रन बनाकर राहुल हुए आउट… भारत की बढ़त अब 321 रन के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSportsWorld

पर्थ टेस्ट में यशस्वी का शतक, 77 रन बनाकर राहुल हुए आउट… भारत की बढ़त अब 321 रन के पार

By Mohan Rao
Published: November 24, 2024
Share
यशस्वी जायसवाल
SHARE

पर्थ (एजेंसी)। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया। यशस्वी ने तीसरे दिन आधे घंटे के अंदर ही शतक जड़ दिया। वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने। यशस्वी ने जोश हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। तीसरे दिन के पहले सेशन यानी लंच तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल नाबाद हैं। इसके साथ ही भारत की बढ़त 321 रनों की हो गई है।

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया ने सुबह 172 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। जायसवाल ने 90 और केएल राहुल ने 62 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। यशस्वी व राहुल ने अच्छे हाथ दिखाए। ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले मैच में शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1977 और एस जयसिम्हा ने 1968 में यह कारनामा कर चुके हैं। केएल राहुल 176 बॉल में 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वहीं अब तक भारत की बढ़त 300 रनों के करीब पहुंच चुकी है। यशस्वी जायसवाल 141 रन और देवदत्त पडिक्कल 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। 

यादव महासभा के शताब्दी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले- डेयरी एवं पशुपालन नहीं रहा अब घाटे का सौदा
Gustakhi Maaf: भगदड़ में गंवाई जान
उत्साह व उमंग के साथ दिखी गरबा की धूम, मस्ती में थिरकते रहे युवक-युवतियां
अरूणाचल से असम तक बनेगी 14.85 किमी लम्बी सुरंग, मिली मंजूरी
कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी, पिकनिक मनाने गए युवकों को जमकर पीटा, पूर्व सरपंच को मार-मारकर पहुंचा दिया अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर साल भर चलेगा स्मरणोत्सव, राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे संविधान की प्रस्तावना वाचन
Next Article Breaking News : डॉ खंडूजा के खिलाफ एक और एफआईआर, एक करोड़ से ज्यादा का है फ्रॉड …. जानिए क्या है मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?