ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘ यास ‘ मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘ यास ‘ मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
' यास ' मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका
' यास ' मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले दिनों केरल, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में आए चक्रवाती तूफान ताउते के बाद अब एक और तूफान आ रहा है। इस तूफान को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि चक्रवात यास के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और 26 मई को ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है। शनिवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना। एक कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात के गठन का पहला चरण होता है, यह आवश्यक नहीं है कि सभी निम्न दबाव वाले क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हैं।

आईएमडी ने कहा, एक निम्न दबाव के क्षेत्र के कल, 23 ??मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र पर विक्षोभ में केंद्रित होने की आशंका है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है, जो 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और आगे गंभीर रूप लेगा और 26 मई की सुबह तक पश्चिम बंगाल के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच जाएगा।

आईएमडी ने कहा, ’26 मई की शाम के आसपास इसके पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, अत्यंत भीषण चक्रवात ताउते गुजरात तट से टकराया और पूरे पश्चिमी तट पर तबाही के निशान छोड़ गया। यह आगे चलकर कमजोर पड़ गया। इसका प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और यहां तक कि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी महसूस किया गया। अप्रैल-मई और अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में प्राय: चक्रवात आते हैं। पिछले साल मई में दो चक्रवात- अम्फान और निसर्ग भारतीय तटों से टकराये थे।

नेवई में बदमाशों ने घर में घुस कर की थी डकैती, 11 दिन बाद रकम बांटने के विवाद में चढ़े पुलिस के हत्थे
Gustakhi Maaf: धर्म की गलत सलत व्याख्या का परिणाम
सीएम साय ने दी बड़ी सौगात, बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, ईब नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, 9 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, सात बच्चों समेत 20 की मौत
दांतो में पीलापन, शरीर की हड्डियों में विकृति या टेढ़ापन फ्लोरोसिस के लक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार कोरोना वेरिएंट को इंडिया से जोड़ने पर कांग्रेस पर भड़की BJP, बोली- देश का हुआ अपमान
Next Article स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया स्वास्थ्य मंत्रालय : देश के छह राज्यों में सबसे अधिक मौतें, ब्लैक फंगस पर सरकार उठा रही कदम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?