ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर

By Om Prakash Verma
Published: June 7, 2023
Share
WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर
WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल में सात जून से आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में न्यूजीलैंड ने हराया था। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह पहली बार फाइनल खेलेगा।
भारतीय टीम में पिछले दो साल में काफी बदलाव हुए। टीम इंडिया के दो कोच 2021-23 चक्र में रहे। रवि शास्त्री 2021 टी20 विश्व कप के बाद कोच पद से हट गए थे। उनके स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को कोच बनाया गया। टीम इंडिया इस चक्र में कुल छह टेस्ट सीरीज खेली। इस दौरान उसके अलग-अलग पांच कप्तान रहे। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने टीम का नेतृत्व किया।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे से की। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही। शुरुआत चार टेस्ट में टीम इंडिया 2-1 से आगे थी। इस दौरान चारों मुकाबलों में कोहली कप्तान थे। पांचवां टेस्ट कोरोनावायरस के कारण नहीं हो सका। यह पिछले साल 2022 में खेला गया। तब तक कोहली कप्तानी से इस्तीफा दे चुके थे। पांचवें टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कमान संभाली। टीम इंडिया उस मैच में हार गई और सीरीज 2-2 से बराबर हो गई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारत ने न्यूजीलैंड की मेजबानी की। दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीता। इस सीरीज में अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने कप्तानी की। रहाणे के नेतृत्व में कानपुर टेस्ट ड्रॉ हुआ था। वहीं, कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम मुंबई टेस्ट में जीती थी।

दक्षिण अफ्रीका का दौरा
भारत ने साल 2021 के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया। तीन टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से हारी। कोहली की कप्तानी में भारत सेंचुरियन टेस्ट जीता था। वह जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए। केएल राहुल की कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा। तीसरा टेस्ट केप टाउन में खेला गया। कोहली की वापसी हुई। उन्होंने रन भी बनाए, लेकिन टीम हार गई।

श्रीलंका की मेजबानी
भारत ने 2022 में श्रीलंका की मेजबानी की। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया कोई टेस्ट सीरीज जीती। भारत ने दोनों मैचों में आसानी से श्रीलंका को हराकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश का दौरा
भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई। कप्तान रोहित शर्मा दोनों मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाए। भारत ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी
भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आई। टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए सीरीज में जीत चाहिए थी। उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया।

मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर राज्य के 21 लाख किसान भाईयों के बैंक खाते में अंतरित की 1500 करोड़ रुपए की राशि
छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य जो चिटफंड निवेशकों का पैसा वापस दिला रहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस’ की शुभकामनाएं: केक काटकर किया क्रिसमस सेलिब्रेट, की सुख- सृमद्धि की कामना
Gustakhi Maaf: रमन की इस बात में दम तो है, लेकिन…
ठगड़ा बांध एक अनूठे पर्यटन स्थल के रूप में लेने लगा है आकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्बिकापुर से बनारस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का किया अनुरोध, मंत्री टेकाम ने गडकरी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट अम्बिकापुर से बनारस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का किया अनुरोध, मंत्री टेकाम ने गडकरी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट
Next Article 21 जून को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 'हर घर आंगन योग' के संदेश को किया जाएगा प्रोत्साहित 21 जून को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को किया जाएगा प्रोत्साहित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?