ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना में गलत भुगतान : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

महतारी वंदन योजना में गलत भुगतान : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित

By Mohan Rao
Published: December 23, 2024
Share
महतारी वंदन योजना में गलत भुगतान : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित
SHARE

शिकायत के बाद आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज कर की जा रही वसूली की कार्रवाई

रायपुर। बस्तर जिले के तालुर गांव में सनी लियोनी के नाम पर महातारी वंदन योजना की राशि के गलत भुगतान पर सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मामला सामने आने के बाद सरकार ने जांच करवाई। इस मामले में दोषी वीरेन्द्र जोशी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अब इस मामले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं पर्यवेक्षक प्रभा नेताम एवं परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी को निलंबित किया गया है। यही नहीं तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी नोटिस जारी कर स्पष्टिकरण मांगा गया है। यही नहीं वीरेन्द्र जोशी के बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर में वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर के कार्यकर्ता के माध्यम से सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन किया गया है तथा उस आवेदन में अन्य जानकारी के रूप में अपना आधार नंबर तथा अपने बैंक खाते की जानकारी डाली गयी। प्रत्येक आवेदन के परीक्षण एवं सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनायी गयी समिति, जिसमें ग्राम प्रभारी व वार्ड प्रभारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया जाना था। इसके उपरांत पोर्टल में अंकित दस्तावेज़ो का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा तथा द्वितीय सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाना था तथा परियोजना अधिकारी के द्वारा अनुमोदित किया जाना था। तालुर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी आवेदक वीरेन्द्र कुमार जोशी की पड़ोसी है। वेदमति जोशी द्वारा बिना तथ्यों की जांच परख किए ऑनलाईन पोर्टल पर वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा सन्नी लिओनी के नाम से किए गए आवेदन को सत्यापित कर दिया। इसी प्रकार पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए हुए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया, जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राही को उनके द्वारा दिए गए आधार नबंर से लिंक स्टेट बैंक के खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है।

सनी लियोनी नहीं वीरेन्द्र जोशी को हो रहा था भुगतान
सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचना, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि सन्नी लिओनी के खाते में जमा होने की न्यूज प्रसारित हुई है, सही नहीं है। वास्तव में सन्नी लिओनी के बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है अपितु यह वीरेन्द्र कुमार जोशी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन कर आधार एवं अन्य जानकारी अपनी डालते हुए शासकीय राशि अवैधानिक रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से की गयी हरकत है। इस पूरे मामले की जांच के बाद सरकार द्वारा कार्रवाई की गई। मामले में कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी के आईडी से रजिस्टर्ड हुआ था और गांव के वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैध तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा था। शासन प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना में धांधली और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी वीरेन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अबूझमाड़ ईलाके में दिख रहा बस्तर ओलिंपिक का उत्साह, पारंपरिक खेलों और खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन
सीएम साय का बड़ा फैसला : गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक मिलेगा निःशुल्क चावल
सिर्फ गरारा करके ही पता चल जाएगा कि कोरोना है या नहीं, ICMR ने दी मंजूरी
विवाद के बाद बदलेगी पठान में दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’… सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिया सुझाव
जनवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, सरगुजा व चिल्फी में दिखी इस मौसम की पहली बर्फ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में सीएम साय ने दिया उद्योगपतियों को न्योता, 15,000 करोड़ से ज्यादा के निवेश का मिला प्रस्ताव
Next Article न्यू इयर सेलीब्रेशन को लेकर एसपी जितेन्द्र शुक्ला का निर्देश, गुंडा बदमाशों करें कार्रवाई, भीड वाले इलाकों में बढ़ाए पेट्रोलिंग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?